कोलकाता: 21 जून को देशभर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। इस मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर शिरकत की। पीएम ने यहां 35,000 लोगों के साथ योग साधना की और दुनिया को एकता का संदेश दिया।
योग सबको जोड़ता है राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक पूरा देश योग की ऊर्जा से सराबोर है। उन्होंने कहा, योग सिर्फ शारीरिक अभ्यास नहीं है, यह पूरी मानवता को जोड़ने वाली शक्ति है। आज पूरा विश्व एक साथ योग के माध्यम से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है।
बंगाल की पावन धरा को नमन पीएम मोदी ने बंगाल की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बताया। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद और लाहिड़ी महाशय जैसे महान योगियों को याद किया। उन्होंने कहा कि जिस धरती से विवेकानंद ने दुनिया को योग से परिचित कराया, वहां सामूहिक योग करना एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है।
गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर का स्मरण प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के विचारों को साझा करते हुए कहा कि मनुष्य की पहचान अकेले रहने में नहीं, बल्कि दुनिया से जुड़ाव में है। योग इसी जुड़ाव का मूल भाव है। उन्होंने महर्षि अरविंद की बात दोहराते हुए कहा कि हमारा पूरा जीवन ही योग है, चाहे हमें उसका बोध हो या न हो।
स्वस्थ वृद्धावस्था का मंत्र इस वर्ष के योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga For Healthy Ageing) पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि बढ़ती उम्र हमारी क्षमता को सीमित नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग का उद्देश्य उम्र के हर पड़ाव पर ऊर्जावान बने रहना है।
लक्ष्य: उम्र के साथ बढ़े लचीलापन पीएम मोदी ने फिटनेस का नया मंत्र देते हुए कहा, हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि 40 की उम्र में हम 20 की तुलना में अधिक लचीले हों, 50 में 30 से अधिक ऊर्जावान हों और 70 की उम्र में बीमारियों से लड़ने की अधिक क्षमता रखें।
स्वच्छता की सराहना पीएम ने कोलकाता के नागरिकों की सराहना करते हुए स्वच्छता से स्वागत की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोलकाता के लोगों ने नागरिक कर्तव्य निभाते हुए श्रम किया है, वह पूरे देश के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
*#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year s Yoga Day is Yoga For Healthy Ageing
(Source: DD News) pic.twitter.com/MBEW7t35xI
फुटबॉल मैच के बाद स्टैंड्स की सफाई: पराग्वे के फैंस की दरियादिली ने जीता दुनिया का दिल
जीव के बदले जीव : पूर्णिया का वह चमत्कारी मंदिर, जहाँ संतान प्राप्ति के लिए उमड़ती है आस्था
दोस्ती में दरार या पब्लिसिटी स्टंट? एल्विश यादव और रजत दलाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग
होर्मूज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का बड़ा दांव, ट्रंप बोले- वार्ता फेल हुई तो हम वसूलेंगे टोल
बांग्लादेश में जय श्री राम की गूंज: प्रतिमा निर्माण पर रोक और अपमान से भड़का हिंदू समुदाय
राजस्थान की सड़कों पर दौड़ीं स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें: सीएम ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्या है खास
सामंथा रूथ प्रभु बनने वाली हैं मां: दिसंबर में गूंजेगी घर में किलकारी
हार की हैट्रिक से टूर्नामेंट से बाहर, बांग्लादेश ने पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सपना किया चकनाचूर
70वीं BPSC का जलवा: सहरसा के 9 होनहारों ने मारी बाजी, जिले में जश्न की लहर
NEET री-एग्जाम: नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी का विवाद, NTA ने डिजिटल सबूतों से किया खुलासा