पूर्णिया: जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) स्थित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बदहाल व्यवस्थाओं पर जमकर नाराजगी जताई।
माताओं के भोजन पर डीएम का कड़ा रुख निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि एनआरसी में केवल भर्ती बच्चों को ही भोजन दिया जा रहा था। अस्पताल उपाधीक्षक ने जब माताओं के लिए भोजन न होने का तर्क दिया, तो डीएम ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि माताएं कुपोषित रहेंगी, तो वे बीमार बच्चों की सही देखभाल नहीं कर पाएंगी। डीएम ने तत्काल प्रभाव से माताओं के लिए भी पौष्टिक आहार की व्यवस्था शुरू करने का आदेश दिया।
कमरों की बदहाली पर लगाई फटकार डीएम ने बच्चों के वार्ड में साफ-सफाई और सुविधाओं के अभाव पर भी असंतोष जाहिर किया। वार्ड में रखे पुराने और खराब खिलौनों को देखकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों के वार्ड को आकर्षक बनाया जाए और वहां की दीवारों पर बेहतर वॉल पेंटिंग कराई जाए ताकि बीमार बच्चों को एक सकारात्मक वातावरण मिल सके।
24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम, एपिडेमियोलॉजिस्ट और डीपीसी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। डीएम अंशुल कुमार ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 24 घंटे के भीतर एनआरसी की पूरी व्यवस्था में सुधार कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजने का सख्त अल्टीमेटम दिया है।
प्रशासन का मानना है कि इन सुधारों से कुपोषित बच्चों के उपचार और रिकवरी दर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
*पटना: जेपी गोलंबर रोड पर चौकीदार और दफादारों का प्रदर्शन शुरू. प्रदर्शन के कारण हुआ सड़क जाम.#Patna #BiharNews #Protest #TrafficJam #prabhatkhabar pic.twitter.com/in4vaMxIC1
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 18, 2026
108 एंबुलेंस की देरी या अस्पताल की लापरवाही: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा
NEET विवाद: जंतर-मंतर पर बजेगी थाली-चम्मच, कॉकरोच जनता पार्टी का सरकार को अनोखा अल्टीमेटम
महाराष्ट्र के भिवंडी में चिकन शावरमा का कहर: 110 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
सुपौल में शराब माफियाओं पर पुलिस का प्रहार: छापेमारी में 8.94 लीटर विदेशी शराब जब्त
उद्धव गुट का अल्टीमेटम : बागी सांसदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार
ट्रंप के बयान से भड़का इटली: मेलोनी ने कहा- हम कभी भीख नहीं मांगते , विदेश मंत्री ने रद्द किया US दौरा
बालकनी में टॉयलेट! बेंगलुरू के इस अजीबोगरीब होम डिजाइन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
चालू फ्रिज की सफाई करना पड़ा जानलेवा: CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
ढाका में गूंजे जय श्री राम के नारे: बांग्लादेशी हिंदुओं का अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन
लंदन में रेल का खौफनाक मंजर: दो ट्रेनों की टक्कर में एक की मौत, 50 घायल