ब्राजील के फुटबॉल फैंस के लिए राहत भरी खबर है। स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर की लंबे समय से चल रही चोट से रिकवरी पूरी हो गई है। कोच कार्लो एंसेलोटी ने पुष्टि की है कि नेमार बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले ग्रुप सी के अहम मुकाबले के लिए टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कोच एंसेलोटी का स्पष्ट प्लान नेमार फिलहाल अपनी दाहिनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। कोच एंसेलोटी ने उनके वापसी का पूरा रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने बताया कि नेमार शनिवार को व्यक्तिगत अभ्यास शुरू करेंगे और सोमवार से पूरी टीम के साथ फुल ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बनेंगे। इस प्रक्रिया के बाद वे बुधवार के मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।
चोट और फॉर्म से रहा है पुराना नाता पिछले काफी समय से नेमार फिटनेस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। अक्टूबर 2023 में घुटने की गंभीर चोट के बाद से वे लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। हालांकि, इस साल सैंटोस क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने 8 मैचों में 4 गोल और 2 असिस्ट किए हैं, जो उनकी काबिलियत को साबित करते हैं।
इतिहास रचने वाले खिलाड़ी की वापसी नेमार का अंतरराष्ट्रीय करियर उपलब्धियों से भरा है। वे 79 गोल के साथ ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। फैंस को उम्मीद है कि स्कॉटलैंड के खिलाफ वापसी के साथ ही वे अपनी पुरानी लय में लौट आएंगे और चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने के ब्राजील के सपने को गति देंगे।
विनीसियस जूनियर ने जताई खुशी टीम के युवा स्टार विनीसियस जूनियर नेमार की वापसी से बेहद उत्साहित हैं। विनीसियस ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा, नेमार हमारे सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं। मैदान पर उनकी मौजूदगी ही टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए काफी है। उनकी वापसी से पूरे कैंप में खुशी का माहौल है और हमें उम्मीद है कि वे इस वर्ल्ड कप अभियान में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
🚨🇧🇷 Agora! Ancelotti confirma Neymar contra a Escócia, quarta-feira:
— Planeta do Futebol 🌎 (@futebol_info) June 20, 2026
“Neymar vai treinar amanhã individual, no domingo com o grupo e vai estar à disposição no jogo contra a Escócia.”
🗞️ @simpraisa
📸 Rafael Ribeiro/CBF | Raisa Simplício pic.twitter.com/KJWHsy3eMS
नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए धुरंधर गेंदबाज, रवि बिश्नोई ने खोल दिए बड़े राज!
मेरे दादा आर्मी में सूबेदार थे... , हैदराबाद में युवक को पाकिस्तानी कहने पर बवाल
क्या नथिंग का नया b सीरीज डिवाइस बदलेगा स्मार्टफोन बाजार की चाल?
मिशन मालवा: 16,000 वर्ग किमी में फैलेगी विकास की नई लहर, 5 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां
कोलकाता एयरपोर्ट बना अखाड़ा: अभिषेक बनर्जी के स्वागत के दौरान BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प
शातिर चोर का अनोखा बिजनेस मॉडल : खरीदारी के बहाने चुराए लाखों के डिजाइनर कपड़े
108 एंबुलेंस की देरी या अस्पताल की लापरवाही: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा
हल्दी की रस्म बनी मातम: दुल्हन को बेरहमी से पीटा, गहने लूटे और अधमरा छोड़कर भागे दबंग
टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना गिरफ्तार, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें, अब अपनों के सवालों से घिरी बिहार सरकार