डोमिनिकन रिपब्लिक: कैरेबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ब्याहिबे में स्थित विवा विंडहैम डोमिनिकस बीच होटल में लगी भीषण आग ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं और सैकड़ों पर्यटकों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
मौत का आंकड़ा और बचाव कार्य इस दिल दहला देने वाली घटना में 46 वर्षीय इतालवी महिला पर्यटक फ्रांसेस्का वैलेंटिनो की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि प्रशासन को युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। होटल में मौजूद करीब 1,700 पर्यटकों को फौरन सुरक्षित बाहर निकालकर आसपास के होटलों में शिफ्ट किया गया।
आपातकालीन सेवाओं की मशक्कत आपातकालीन सेवा एजेंसी DAEH के अनुसार, हादसे में घायल हुए तीन लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि छह अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दल को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत कार्य में शामिल कई कर्मी भी इस दौरान घायल हुए।
फूस की छत बनी काल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग के तेजी से फैलने की मुख्य वजह होटल की छत में इस्तेमाल की गई सूखी घास (फूस) थी। आग लगते ही यह सूखी घास बारूद की तरह जलने लगी, जिससे लपटों ने देखते ही देखते पूरे रिसॉर्ट को अपनी चपेट में ले लिया।
जांच के घेरे में रिसॉर्ट प्रशासन फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह कोई हादसा था या सुरक्षा मानकों में कोई बड़ी चूक। अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह रिसॉर्ट अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं। इस घटना के बाद से कैरेबियाई पर्यटन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
A woman was killed and nearly 1,700 tourists were evacuated due to a large fire at a hotel in the Dominican beach resort of Bayahibe, local authorities said on Friday. #fire #dominicanbeach #bayahibe #patrakarme pic.twitter.com/0FSp0jarG7
— patrakar.me (@PatrakarMe) June 20, 2026
कलयुगी मां का खौफनाक चेहरा: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर 7 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या
12 साल से एक ही जगह पर खड़े हैं शिव भक्त: पैरों की हालत देख दंग रह गए लोग, वायरल हुआ तपस्या का वीडियो
मध्यप्रदेश को 5657 करोड़ की सौगात: इंदौर-उज्जैन के बीच बनेगा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 38 हजार परिवारों को मिला अपना घर
हवा भरते समय फटा JCB का टायर, 15 फीट दूर उछला हेल्पर; दर्दनाक मौत से दहला बिलासपुर
मिनी दार्जिलिंग में मानसून की दस्तक: ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से पूर्णिया बना कूल-कूल
सूरत: स्टॉक मार्केट में लाखों का नुकसान हुआ तो खुद का ही कर लिया अपहरण , बेटे ने परिवार से मांगे 50 लाख
अब कोई गुट नहीं, शिवसेना सिर्फ एक है: महाराष्ट्र की राजनीति पर अमित शाह का बड़ा प्रहार
कूलर में बैठा था मौत का सौदागर , ढक्कन खोलते ही उड़ गए होश
पानी की एक-एक बूंद की कीमत तय करना क्यों है अनिवार्य? निखिल कामथ की चेतावनी
मेरी और पिताजी की हत्या की साजिश: तेज प्रताप का बड़ा दावा, आकाश यादव समेत 7 पर FIR से बिहार की राजनीति में हड़कंप