चेन्नई: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 19 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया अब मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
बदलाव के संकेत भारतीय टीम के सहायक कोच रायन टेन डोशेट ने स्पष्ट किया है कि सीरीज पहले ही सुरक्षित होने के कारण टीम मैनेजमेंट आखिरी मैच में प्रयोग कर सकता है। उन्होंने संकेत दिए कि टीम की बेंच स्ट्रेंथ को परखने के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव किए जाएंगे।
अर्शदीप को आराम, नीतीश की वापसी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अन्य तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा। वहीं, जांघ की चोट के कारण पिछला मैच मिस करने वाले तूफानी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पूरी तरह फिट हैं और उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना तय माना जा रहा है।
यशस्वी जायसवाल के लिए अग्निपरीक्षा युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल पर अब प्रदर्शन का भारी दबाव है। पिछले मैच में मात्र 4 रन पर आउट होने के बावजूद कोच ने उन पर भरोसा जताया है। डोशेट ने साफ किया कि टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं होगा, यानी यशस्वी को खुद को साबित करने के लिए एक और मौका मिलेगा। हालांकि, आने वाले समय में विराट कोहली की वापसी के बाद उनके लिए जगह बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।
बल्लेबाजी क्रम का समीकरण कोच ने पुष्टि की है कि केएल राहुल नंबर तीन पर नहीं खेलेंगे। टीम पांच बल्लेबाजों, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर के साथ मैदान में उतरेगी। शुभमन गिल नंबर 3 पर ही खेलेंगे। ईशान किशन के शतक ने उनके दावे को मजबूत कर दिया है और भविष्य में विराट कोहली की वापसी के बाद गिल दोबारा ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा/गुरनूर बराड़।
यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है क्योंकि इसके तुरंत बाद टीम इंग्लैंड के कठिन दौरे पर रवाना होगी, जहाँ उन्हें टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। चेन्नई का यह मैच कई युवा खिलाड़ियों के भविष्य की दिशा तय कर सकता है।
Ryan ten Doeschate confirms that India will make changes to their XI tomorrow
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 19, 2026
He adds that the top-three will remain the same, meaning Yashasvi Jaiswal and Rohit Sharma will continue to open, with Shubman Gill slotting in at No. 3#INDvsAFG pic.twitter.com/ao5Gl7Oejw
कच्चा तेल 80 डॉलर के पार, फिर भी जेब क्यों ढीली? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर छिड़ा सियासी संग्राम
भारतीय जुगाड़ का जलवा: ऊंचाई पर बैठे मजदूरों तक ऐसे पहुंची चाय, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
मौलाना सज्जाद नोमानी का विवादित दावा: भारत में हिंदू अब बहुसंख्यक नहीं , कई समुदायों को बताया अलग
राहुल गांधी का परशुराम अवतार: जन्मदिन के पोस्टर ने गरमाया सियासी पारा, BJP का कांग्रेस पर तीखा हमला
सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: मध्यप्रदेश ने तय समय से पहले हासिल किया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
क्या सपा में भी होने वाली है बड़ी टूट? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में खलबली
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई पारी शुरू करेंगे वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह
क्रिकेट मैच में दूसरे देश का हेलमेट पहनना: क्या कहता है ICC का नियम और क्या मिल सकती है सजा?
बिहार की नई उड़ान: बुलेट ट्रेन से लेकर आईटी हब तक, बदल रही है तस्वीर
ट्रंप के झूठ पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी: कहा- इटली कभी किसी के आगे नहीं झुकता