अमेरिका और इटली के बीच राजनयिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर की गई टिप्पणी ने दोनों देशों के रिश्तों में गहरी दरार पैदा कर दी है। मेलोनी ने ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें शर्मनाक और गढ़ी हुई कहानी करार दिया है।
जॉर्जिया मेलोनी ने कड़े शब्दों में कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद दुख और हैरानी है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के साथ किस तरह का व्यवहार कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया, कुछ बातों का तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। ट्रंप के बयान पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठे हैं। मेलोनी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप का ऐसा बर्ताव देखने को मिला है, लेकिन यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।
मेलोनी ने ट्रंप की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो सख्ती वे अपने मित्र देशों और सहयोगियों के प्रति दिखाते हैं, वह दृढ़ता पश्चिमी देशों के वास्तविक विरोधियों के सामने क्यों नहीं दिखाई देती? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान है, लेकिन असली नेतृत्व तब दिखता है जब आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के सामने मजबूती से खड़े होते हैं।
अपने संबोधन के अंत में मेलोनी ने सबसे कड़ा संदेश देते हुए कहा, एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए—मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते। यह बयान इटली की स्वाभिमान और संप्रभुता को लेकर उनके रुख को स्पष्ट करता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने ट्रंप की टिप्पणियों को पूरे इटली का अपमान बताते हुए अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा (21-22 जून) को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
पूरे विवाद की शुरुआत ट्रंप के एक विवादास्पद बयान से हुई। ला7 (La7) टीवी को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया था कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की थी। ट्रंप ने अपमानजनक लहजे में कहा, मुझे उन पर तरस आ गया, इसलिए मैंने तस्वीर खिंचवा ली। मुझे उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं थी। इसी बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बवाल मच गया है।
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
गले में मांस की माला, हाथों में सड़ा हुआ कचरा: सिस्टम को जगाने के लिए युवक का अनोखा विद्रोह
राहुल गांधी के जन्मदिन पर सियासत: सीनियर सिटिजन वाले तंज से लेकर भगवान परशुराम अवतार तक मची हलचल
बारूद के बीच सुरक्षित वापसी: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर दहेज पहुंचा भारतीय LNG कैरियर दिशा
श्रद्धा कपूर बनीं विठाबाई , ईथा का टीजर देख दंग रह गए फैंस: प्रेग्नेंट अवस्था में स्टेज पर दिखाया दम
एलओसी पर दिखी मानवता की मिसाल: भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के हाथ मिलाने वाली तस्वीर हुई वायरल
मॉस्को में काली बारिश का खौफ: ड्रोन हमले के बाद आसमान से बरस रहा काला तेल
ट्रंप के अपमान का मेलोनी ने दिया करारा जवाब: हम किसी के आगे भीख नहीं मांगते
# ईथा का फर्स्ट लुक: गर्भवती लावणी डांसर बनीं श्रद्धा कपूर ने जीता दर्शकों का दिल
NEET UG री-एग्जाम: अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को दिया जीत का मंत्र, कहा- तनाव छोड़ें, सिर्फ तैयारी पर फोकस करें
कर्नाटक MLC चुनाव: क्रॉस-वोटिंग से दहला बीजेपी का कुनबा, विजयेंद्र दिल्ली तलब; बागी विधायकों पर गिरेगी गाज