चीन में सामने आई एक नताशा डॉल ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। सांवले रंग के बच्चे जैसी दिखने वाली यह स्क्वीज डॉल सोशल मीडिया पर विवादों के केंद्र में है। इस खिलौने के साथ की जा रही विवादास्पद हरकतों ने नस्लवाद और मनोरंजन की सीमाओं पर एक गंभीर बहस छेड़ दी है।
क्या है नताशा डॉल विवाद? नताशा डॉल एक रबर या मेमोरी फोम से बना स्क्वीज टॉय है, जिसे स्ट्रेस-रिलीफ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विवाद तब बढ़ा जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने व्यूज पाने के लिए इस डॉल के साथ क्रूरता भरे वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में लोग डॉल को चाकुओं से काटते, सुइयां चुभाते और उसे बेरहमी से प्रताड़ित करते नजर आ रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ यह सिलसिला? विवाद की शुरुआत एक चीनी व्लॉगर के वीडियो से हुई, जिसने इस डॉल को अपनी बेटी की तरह पेश किया और नाम नताशा रखा। डॉल के गिरने और उसका आकार बिगड़ने के बाद यह इंटरनेट पर वायरल हो गई। देखते ही देखते, इसे अलग-अलग तरह से प्रताड़ित करने का ट्रेंड सा चल पड़ा, जिसने वैश्विक स्तर पर लोगों को झकझोर दिया है।
नस्लवाद का गंभीर आरोप इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मुद्दा डॉल का सांवला रंग है। आलोचकों और हांगकांग के अश्वेत समुदाय का कहना है कि एक सांवले बच्चे के आकार के खिलौने के साथ हिंसा करना नस्लीय घृणा को बढ़ावा देता है। विशेषज्ञों का तर्क है कि ऐसे वीडियो अश्वेत बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और समाज में नस्लीय पूर्वाग्रहों को गहरा कर सकते हैं।
प्रशासन की सख्ती इस मामले ने जब तूल पकड़ा, तो चीन के उपभोक्ता संघ (Consumer Association) ने कड़ा संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने इन वीडियो को हिंसा को बढ़ावा देने वाला और नाबालिगों के लिए हानिकारक करार दिया है। प्लेटफॉर्म्स से ऐसी आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का काम तेज कर दिया गया है।
क्या मनोरंजन के नाम पर किसी खिलौने - जो इंसानी शक्ल का हो - के साथ ऐसी बर्बरता उचित है? सोशल मीडिया यूजर्स और मानवाधिकार समूहों के बीच यह सवाल अब भी बना हुआ है।
Natasha Doll : en Chine, cette poupée noire vendue comme un objet anti-stress fait polémique pic.twitter.com/6bcD48Y90K
— BFM (@BFMTV) June 18, 2026
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल बाहर
असली PUBG का देसी वर्जन हुआ वायरल, चप्पलों की जंग देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
मनिका बत्रा का बड़ा आरोप: एशियन गेम्स टीम चयन पर उठाए सवाल, सीधे PM मोदी से लगाई गुहार
ट्रंप के फोटो वाले दावे पर भड़कीं मेलोनी: कहा- न मैं और न इटली कभी भीख मांगते हैं
थप्पड़कांड के 18 साल बाद फिर आमने-सामने: श्रीसंत ने हरभजन को दिया बॉक्सिंग रिंग में उतरने का खुला चैलेंज
बारिश में अतरंगी डांस का नशा, युवक के बैलेंस ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
कॉकटेल 2 को A सर्टिफिकेट मिलने पर भड़के शाहिद कपूर, बोले- समझ नहीं आ रहा क्यों?
पीछा करें, वसूली करें या सड़क साफ करें? : डंपर से गिराए पत्थरों पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
3500 दो वरना... : गर्भवती भाभी को डॉक्टर ले जा रहे युवक से पुलिस की बदसलूकी, सड़क पर बेहोश हुई महिला
पूर्वोत्तर भारत बनेगा देश का नया ग्रोथ इंजन , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया रोडमैप