देश भर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली (तारकेश्वर) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
इस कार्यक्रम के तहत 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी। इस किस्त में हर पात्र किसान को ₹2,000 की सहायता राशि मिलेगी। बिहार के लगभग 1.08 करोड़ पंजीकृत किसान इस योजना का सीधा लाभ उठा सकेंगे।
यदि आपके पास फार्मर आईडी (पंजीकरण संख्या) नहीं है, तो भविष्य में लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। जिन किसानों के पास यह आईडी नहीं है, वे तुरंत पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर नया पंजीकरण करवाएं। इससे पहले 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की गई थी, जिसका लाभ 9.32 करोड़ किसानों को मिला था।
योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हैं:
किसान घर बैठे अपने मोबाइल से स्टेटस देख सकते हैं:
यदि आप पात्र हैं लेकिन लिस्ट में नाम नहीं है, तो वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक करें। यदि Land Seeding , e-KYC या Aadhaar Bank Seeding के सामने No लिखा है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। आप पोर्टल पर Grievance Redressal के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं या अपने ब्लॉक कृषि कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं।
मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बड़ी संख्या में किसान इस योजना से जुड़े हैं। प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:
| प्रखंड | लाभार्थी किसान | | :--- | :--- | | मोतीपुर | 48,639 | | कुढनी | 40,202 | | गायघाट | 36,535 | | पारू | 36,218 | | सरैया | 28,429 | | मीनापुर | 27,693 |
अन्य प्रखंडों जैसे औराई (21,410), बोचहां (22,419) और कटरा (20,614) में भी हजारों किसान लाभान्वित होंगे। सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपना बैंक खाता और आधार स्टेटस अपडेट रखें ताकि किस्त का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
*माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण।
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 19, 2026
🗓️ 20 जून 2026, शनिवार
📍 तारकेश्वर, हुगली, पश्चिम बंगाल #PMKISAN… pic.twitter.com/7UGm0CmGOr
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल बाहर
पूर्वोत्तर भारत बनेगा देश का नया ग्रोथ इंजन , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया रोडमैप
RTO से बचने के लिए ट्रक ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर बिछाए पत्थर, फिर पुलिस ने खुद उठाए फावड़े
मुंबई की तपती रातें: घर छोड़ वर्सोवा बीच पर सोने को मजबूर हुए लोग
ढाई लाख की शर्त हारे CEO नितिन कामत, फिर भी जमकर मना रहे जश्न: जानिए क्या है पूरा मामला
कतर से लौटा दिशा : 110 दिनों के सन्नाटे के बाद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा बूस्ट
फीफा वर्ल्ड कप में दिखा दादाजी के दौर का जलवा: 70 साल पुराने कैमरे ने हाई-टेक गैजेट्स को दी मात!
बारूद के बीच सुरक्षित वापसी: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर दहेज पहुंचा भारतीय LNG कैरियर दिशा
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज दे रहे उपदेश: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार
क्या फिर टल जाएगी विराट कोहली की वापसी? फिटनेस टेस्ट बना सबसे बड़ी बाधा