सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स नोट गिनने का बेहद अनोखा और देसी तरीका अपनाते दिख रहा है।
क्या है नोटों को संभालने का यह अनोखा स्टाइल? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स 500 रुपये के नोटों की एक मोटी गड्डी हाथ में लिए हुए है। वह गड्डी से एक नोट निकालकर उसे खास तरीके से मोड़ता है। इसके बाद अपनी उंगलियों और अंगूठे के तालमेल से वह बाकी नोटों को एक विशेष स्टाइल में सेट करने लगता है।
दावा किया जा रहा है कि नोटों को इस तरह से मोड़ने और सेट करने से उन्हें गिनना बहुत आसान हो जाता है। वीडियो में शख्स बाद में बड़ी फुर्ती से इन नोटों को गिनता हुआ भी नजर आता है।
लोगों ने जमकर लिए मजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। इसे 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जहां कुछ लोग इस ट्रिक को स्मार्ट मान रहे हैं, वहीं ज्यादातर यूजर्स ने इसे समय की बर्बादी बताया है।
इतने पैसे तो गिनती में हैं ही नहीं! कमेंट सेक्शन में लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, भाई, पहले इतने पैसे होने तो चाहिए, गिनने की नौबत तो बाद में आएगी।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, जितनी मेहनत इस गड्डी को सेट करने में लगी है, उतनी देर में तो मैं दो बार पैसे गिन चुका होता। एक अन्य यूजर ने तो इसे रायता फैलाना करार दिया और कहा कि इसे वापस समेटने में और भी ज्यादा समय लगेगा।
चाहे यह ट्रिक काम की हो या न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। क्या आप भी अपनी नोटों की गड्डी को गिनने के लिए इतना समय खर्च करेंगे?
पैसा गिनने की ये ट्रिक्स आपके बहुत काम आ सकती है pic.twitter.com/IuBhMTUSJY
— Viranshi Yadav (@Viranshi_Yadav_) June 17, 2026
स्टुअर्ट ब्रॉड की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन : सचिन की छुट्टी, कोहली को मिली जगह
प्रिय मित्र नरेंद्र, दोस्ती अमर रहे : मैक्रों के हिंदी संदेश ने जीता भारतीयों का दिल
दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम: दो दिन होगी आंधी-बारिश, जानें आपके शहर का हाल
बिहार की वंडर गर्ल अक्षरा गुप्ता का धमाका: 126 गेंदों में ठोके नाबाद 306 रन, रचा इतिहास
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गूंजीं गोलियां: जश्न के बीच मची भगदड़, एक घायल
टेलीग्राम पर जारी रहेगा बैन: दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर सरकार का फैसला बरकरार रखा
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता: 60 दिनों की शांति घड़ी शुरू, मिसाइल कार्यक्रम तबाह
सांप को खिलौना समझ बैठा यह शख्स, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
झूठ और साजिश के आगे नहीं झुकूंगा : आकाश यादव के आरोपों पर भड़के तेज प्रताप, FIR को बताया बेबुनियाद
इंग्लैंड में ग्लेन फिलिप्स का धमाका: टेस्ट शतक जड़कर मैकुलम और गुप्टिल के खास क्लब में बनाई जगह