उत्तर भारत में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित देश के 10 राज्यों में अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 19 से 22 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। राजस्थान में भी 19 से 22 जून तक आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, हिमालयी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 20 से 24 जून तक लगातार बारिश का दौर जारी रह सकता है।
मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 6 दिनों (18-24 जून) तक छिटपुट वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 20 से 22 जून के बीच मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा रहेगा, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
पूर्वी भारत में मानसून की सक्रियता दिखाई दे रही है। अंडमान निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 जून तक भारी बारिश की संभावना है। बिहार और झारखंड में भी 18 से 24 जून के बीच मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। झारखंड में 19 और 20 जून को गरज-चमक के साथ तेज आंधी के संकेत दिए गए हैं।
एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। अनुकूल परिस्थितियां न होने के कारण मानसून बिहार और झारखंड से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। यही वजह है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लोगों को मानसून की औपचारिक बारिश के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रही यह बेमौसम बारिश गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।
*साप्ताहिक मौसम परिचर्चा (18.06.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 18, 2026
Youtube: https://t.co/9IxGL4gFu0
Facebook: https://t.co/UlE1TPhWmM
दैनिक मौसम परिचर्चा (18.06.2026)
Link: https://t.co/Z1h825GeKe#SouthwestMonsoon #WeatherUpdate #RainfallForecast #ThunderstormAlert #HeatWave #IndiaWeather #Monsoon2026… pic.twitter.com/NAVDBI98uB
भारत हमारा बड़ा भाई : फिलिस्तीन का बड़ा बयान, पीएम मोदी की कूटनीति की तारीफ
सांप को खिलौना समझ बैठा शख्स, बेखौफ होकर करता रहा ये खतरनाक हरकत!
मौत के मुंह से लौटा कुत्ता: तेज बहाव में बहने का वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
40 रुपये के बन ने कराई जेल की हवा, खुद को IPS बताने वाला ठग बेनकाब
बोटिंग के दौरान बच्चे की शरारत: मां का महंगा आईफोन झील में फेंका, वायरल हुआ रिएक्शन
फ्लोरिडा में देवदूत बने ICE अफसर: डूबते 6 साल के बच्चे की बचाई जान
मेरे मरने के बाद भी रिलीज होगी फिल्म , काला हिरण विवाद में प्रोड्यूसर को मिली पाकिस्तान से धमकी
खारघर: प्लास्टिक बैग में मूक बिल्ली को कैद कर फेंका, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज वायरल
स्टुअर्ड ब्रॉड की ऑल-टाइम टेस्ट XI : सचिन तेंदुलकर बाहर, इस भारतीय स्टार को मिली जगह
टाइम्स स्क्वायर में खौफ का मंजर: जश्न के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 17 साल का किशोर गिरफ्तार