झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावी घमासान के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस दिलचस्प मुकाबले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल की, जबकि एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने उलटफेर करते हुए दूसरी सीट पर कब्जा जमाया। इस मुकाबले में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।
अपनी हार के बाद प्रणव झा ने बेहद संयम और बड़प्पन का परिचय दिया। उन्होंने कहा, मैं अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक संगठन के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया। साथ ही, मैं उन सभी विधायकों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपना समर्थन दिया।
चुनाव नतीजों को लेकर प्रणव झा ने कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार पूरी तरह से आंकड़ों और वोटों की संख्या पर निर्भर करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन उम्मीदवारों के बीच दो सीटों का मुकाबला था, जिसमें गणित के हिसाब से अन्य दो प्रत्याशी विजयी रहे।
प्रणव झा ने हार स्वीकार करते हुए न केवल गठबंधन के साथी बैद्यनाथ राम को बधाई दी, बल्कि परिमल नाथवानी को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नवनिर्वाचित सांसद झारखंड की जनता की बेहतरी और राज्य के विकास के लिए तत्परता से काम करेंगे।
झारखंड विधानसभा में इंडिया (INDIA) ब्लॉक के पास 56 विधायकों का स्पष्ट बहुमत था। गठबंधन को भरोसा था कि दोनों सीटें उनकी झोली में आएंगी, लेकिन नतीजों ने क्रॉस वोटिंग की ओर इशारा कर दिया है। इसी भीतरघात की वजह से एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी को अप्रत्याशित जीत मिली।
चुनाव से पहले एनडीए ने अपने सभी 24 विधायकों को एकजुट रखने के लिए रांची के एक होटल में शिफ्ट किया था। बीजेपी ने मतदान से पहले ही परिमल नाथवानी की जीत का दावा ठोक दिया था। मतदान के दिन एनडीए के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे, जिससे विपक्षी खेमे में बेचैनी साफ देखी गई।
सीटों का महत्व: राज्यसभा की ये दो सीटें काफी अहम थीं। पहली सीट शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि दूसरी सीट बीजेपी के दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हुई थी। इन सीटों के नतीजों ने झारखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
*VIDEO | Jharkhand Rajya Sabha Election Results: Congress Rajya Sabha candidate Pranav Jha says, I would like to express my gratitude to my party for nominating an organisational worker like me as a candidate from Jharkhand. I also thank all our MLAs, who worked hard and left no… pic.twitter.com/qg2o7ivRkd
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़: ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
बीमार फैन को देख छलके पवन कल्याण के आंसू, इलाज के लिए दिए 1 लाख रुपये
ट्रंप की नसीहत पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति, लुला का दो-टूक जवाब: हमारे चुनाव से दूर रहें
क्या वैभव सूर्यवंशी पर होगी BCCI की कार्रवाई? सचिव देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी
महिला क्रिकेट की नई महारानी: किन 5 गेंदबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट?
एंटरटेनमेंट राउंडअप: करीना की दायरा का फर्स्ट लुक, अक्षय कुमार ने टेके वैष्णो देवी में माथा
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए घमासान, क्रॉस वोटिंग के साये में इंडिया और एनडीए
55 चौके और 8 छक्के: 15 साल की अक्षरा गुप्ता ने बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा ऐतिहासिक तिहरा शतक
कांग्रेस में लेटर बम : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में नहीं उतरे 22 जिला अध्यक्ष, NSUI ने थमाया नोटिस
हेलमेट पर पुलिस को सबक : बच्चे के सवाल से घबराया वर्दीवाला, वीडियो वायरल