झारखंड की राजधानी रांची में आरएसएस (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को 18 घंटे के भीतर धर दबोचा है। पुलिस की विशेष टीम (SIT) फिलहाल दोनों आरोपियों को किसी गुप्त स्थान पर रखकर कड़ी पूछताछ कर रही है।
क्या है मामला? मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएएसएस कार्यालय को निशाना बनाया गया। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया था।
सीसीटीवी से मिली कामयाबी घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिससे संदिग्धों की पहचान संभव हो सकी। पुलिस ने न केवल वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की, बल्कि शहर से बाहर भागने की फिराक में रहे दोनों आरोपियों को भी दबोच लिया।
क्या मिला घटनास्थल पर? मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम और पुलिस को वहां से कांच की बोतलों के टुकड़े और धागे के अवशेष मिले हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट किया है कि घटनास्थल पर किसी भी प्रकार का आईईडी (IED) या अन्य कोई खतरनाक विस्फोटक नहीं मिला है।
सियासी बयानबाजी तेज इस घटना को लेकर राज्य में राजनीति भी गरम है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना पर चिंता जताते हुए आरएसएस कार्यालय के पास स्थायी पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने घटना के समय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई है, इसलिए इसके पीछे की साजिश और समय की गहराई से जांच होनी चाहिए।
फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस हमले के पीछे का मुख्य उद्देश्य क्या था और क्या वे किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थे।
*#WATCH | CCTV visuals show two youth hurling petrol bombs at RSS office in Ranchi, Jharkhand. The attack happened at 1238 hours.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Visuals source: RSS office) pic.twitter.com/OCJlf4J029
दिल्ली में ISI का बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त: 5 और संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की थी साजिश
G7 में ट्रंप का आक्रामक रुख: ईरान नहीं सुधरा, तो फिर बरसेंगे बम
योगी के गढ़ में अखिलेश का मिशन जीरो , गोरखपुर में कमल मुरझाने की तैयारी
रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला: CCTV में कैद हुई साजिश, एक ने फेंका बम, दूसरे ने बनाया वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप: मंधाना-शेफाली का जलवा और श्री चरणी की फिरकी, भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से रौंदा
G-7 का बड़ा कबूलनामा: दुनिया को चलाने के लिए भारत का साथ जरूरी
वायरल वीडियो: व्यूज की भूख में गिरी इंसानियत! ट्रेन में युवतियों का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर फैलाया
कोलकाता की सड़कों पर दीदी की दहाड़: सुवेंदु सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ ममता बनर्जी ने खोला मोर्चा
विदेशी फंडिंग का गहरा जाल: ED ने किया 95 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्कैम का भंडाफोड़
G-7 समिट में ट्रंप का जलवा: बैठक में पहुंचते ही बोले- आई एम द बॉस