दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मॉड्यूल में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या 12 हो गई है।
पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाने का था टास्क जांच में खुलासा हुआ है कि ये संदिग्ध दिल्ली और आसपास के राज्यों में पुलिसकर्मियों की टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके पास से ऐसे वीडियो भी मिले हैं, जिनमें पुलिस फोर्स की रैकी की गई थी और उन्हें पाकिस्तान भेजा जा रहा था।
इस्लामाबाद से चल रहा था कॉल सेंटर ये गिरफ्तार संदिग्ध इस्लामाबाद में मौजूद ISI के कॉल सेंटर के संपर्क में थे। वहां से इन्हें भारतीय युवाओं को भड़काने और गुमराह करने का काम सौंपा गया था। सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए ये युवाओं को लालच देकर आतंकी गतिविधियों में शामिल कर रहे थे।
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान का प्रचार ये आरोपी दिल्ली-NCR के इलाकों में ग्राफिटी बनाकर आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) का प्रचार कर रहे थे। इसी संगठन ने हाल ही में अमृतसर में एक ASI की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। आरोपी ISI हैंडलर्स के पोस्टर लगाकर उन्हें महिमामंडित करने का काम भी कर रहे थे।
गुप्त तरीके और हवाला का नेटवर्क जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए पूरी तरह डार्क मोड में काम कर रहे थे। वे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, अस्थायी मोबाइल नंबर और हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहे थे। पुलिस ने मई में मिली खुफिया जानकारी के बाद जाल बिछाया, जिसके बाद इस मॉड्यूल की परतें खुलनी शुरू हुईं।
लगातार जारी है धरपकड़ इससे पहले भी पुलिस ने इसी मॉड्यूल के सात लोगों को गिरफ्तार किया था। वे पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में भी शामिल थे। फिलहाल, स्पेशल सेल अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। सीमा पार से संचालित इस बड़े नेटवर्क के खात्मे को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
*Delhi Police Special Cell says - 5 more accused of an 8-member multi-state terror module linked to Pakistan ISI handler Shahzad Bhatti arrested.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
Accused were tasked to target police personnel in Delhi and neighboring states, glamorize Pak handlers by pasting their posters as… pic.twitter.com/vb8dEkd9S6
G7 समिट में फिर छाई ‘मेलोडी’ केमिस्ट्री: पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात का वीडियो वायरल
FIFA World Cup 2026: मेसी की शानदार हैट्रिक पर भारी पड़ा विवादित टैकल , सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
लखनऊ में रनों की सुनामी: गिल-किशन के तूफानी शतकों से भारत का पहाड़ जैसा स्कोर
सब नीतीश का किया धरा है : सुरक्षा वापस लेने पर लालू यादव का तीखा हमला
असली TMC किसकी? 19 जून को अभिषेक बनर्जी को स्पीकर ने किया तलब
हवा में उड़ते हुए पकड़ा सुपरमैन कैच; वैभव सूर्यवंशी की जादुई फील्डिंग ने लूटी महफिल
ऑपरेशन टाइगर: क्या फिर टूटेगी उद्धव की शिवसेना? 50-50 करोड़ में बिक रहे सांसद!
शिवसेना में ऑपरेशन टाइगर का उबाल: बागी सांसदों पर संजय राउत की गाली, संजय निरुपम ने किया सीधा हमला
अरबाज खान की गाड़ी में जबरन घुसा अनजान युवक, सिक्योरिटी ने थप्पड़ मारकर किया बाहर
बिकने को तैयार हो तभी खरीदे जाते हैं लोग: ओपी राजभर का सपा पर तीखा हमला, अब यूपी की बारी