सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है जो हमें हैरान कर देता है। कभी स्टंट, कभी लड़ाई, तो कभी अनोखा जुगाड़ । फिलहाल एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इंसान इतना क्रिएटिव कैसे हो सकता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बिजली का स्विच बोर्ड नजर आ रहा है। यह कोई साधारण बोर्ड नहीं है, इसमें एक पानी वाला नल (Tap) फिट किया गया है। इसके ठीक नीचे एक होल्डर और बल्ब लगा है। हैरान करने वाली बात यह है कि जैसे ही व्यक्ति नल को घुमाता है, बल्ब जल उठता है और नल बंद करते ही बत्ती गुल हो जाती है।
इस अनोखे वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, नल से बिजली सप्लाई हो रही है, यह है भारतीय दिमाग। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे नया आविष्कार बताया, तो दूसरे ने लिखा कि यह एक्स्ट्रा टैलेंट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, भारत के लोग कुछ भी कर सकते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बहस का मुद्दा बन गया है। जहां कुछ लोग इसे भारतीय हुनर का नमूना मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे महज एक ट्रिक बता रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो लोगों को खूब लुभा रहा है और इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
(नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल दावों पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।)
नल 🚰 से बिजली सप्लाई हो रही है वो भारतीय दिमाग़ 😂🤣 pic.twitter.com/nlQnOaffpY
— Balveer Choudhary (@BalveerCL) June 17, 2026
रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला: CCTV में कैद हुई साजिश, एक ने फेंका बम, दूसरे ने बनाया वीडियो
मोदी-ट्रंप की मेगा डिप्लोमेसी : नाविकों की सुरक्षा और वेस्ट एशिया शांति पर बनी सहमति
नहीं छोड़ सकती से छोड़ दी तक: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने आखिरकार कैसे जीती सिगरेट से जंग?
वेस्टइंडीज का बड़ा दांव: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दो घातक गेंदबाजों की वापसी, विकेटकीपिंग में भी बड़ा बदलाव
वनडे में रनों की आंधी: सबसे तेज 150 रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर 1
टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने पहुंची भीड़, पुलिस का कड़ा प्रहार; 8 गिरफ्तार
मोदी हैं तो सुरक्षा की गारंटी : भारत पर हमले की स्थिति में ट्रंप का बड़ा वादा
फाल्टा का पुष्पा और थाने पर हमला: जहांगीर की पत्नी ने कैसे रची शक्ति प्रदर्शन की साजिश?
टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड को रौंदकर भारत ने रचा इतिहास, दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
भारत-ब्रिटेन में ऐतिहासिक व्यापार समझौता: 15 जुलाई से 99% भारतीय उत्पाद होंगे टैक्स-फ्री