अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ अपने मजबूत रक्षा संबंधों को दोहराते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत की सुरक्षा को लेकर अमेरिका पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने विश्वास दिलाया है कि यदि भारत पर कोई भी हमला होता है, तो अमेरिका मूकदर्शक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, अगर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले भारत पर कोई हमला करता है, तो अमेरिका अपनी पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा दिखाई देगा।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को एक बेहद सख्त नेगोशिएटर (सौदेबाज) करार दिया। ट्रंप ने कहा, वह देखने में बेहद सौम्य और शांत, एक फरिश्ते की तरह लगते हैं, लेकिन असल में वह बातचीत और डील्स के मामले में बहुत सख्त हैं। वह जितने कड़े व्यापारी हैं, उतने ही बड़े देशभक्त भी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब तक वह व्हाइट हाउस में हैं, तब तक भारत के पास अमेरिका में एक सच्चा दोस्त मौजूद है। उन्होंने माना कि पश्चिम एशिया समेत कई वैश्विक मुद्दों पर भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ऊर्जा और व्यापार के मोर्चे पर ट्रंप ने भारत को पूरी आजादी दी। उन्होंने कहा, भारत हमारे साथ जो चाहे कर सकता है। हमारे संबंध इतने गहरे हैं कि हम इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच भविष्य में संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
ईरान के साथ चल रही डील के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने इसे एक मजबूत मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) बताया। उन्होंने कहा कि यह एक विस्तृत दस्तावेज है जो जल्द ही एक रेगुलर कॉन्ट्रैक्ट का रूप ले लेगा। ट्रंप ने भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी में सुधार जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत जुड़ाव को याद करते हुए ट्रंप ने ह्यूस्टन के हाउडी मोदी कार्यक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत की जनता से बेहद प्यार करते हैं और जल्द ही वह खुद भारत का दौरा करने की योजना बना रहे हैं।
#WATCH | Evian, France: Speaking about PM Modi, US President Donald Trump says, ...He s a very tough negotiator... You look at this man. I ll give you a lesson. He s the most beautiful-looking man. He looks so nice, like an angel. But actually, he s as tough as he is a killer...… pic.twitter.com/zpo9AfaXGR
— ANI (@ANI) June 17, 2026
ऑपरेशन विश्वास: भिंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, लेकिन पारदर्शिता पर मंडराते सवाल
जी7 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और ट्रंप की अहम वार्ता, भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर बनी सहमति
संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान: आत्महत्या करने वाली आत्माएं प्रेत-पिशाच बनकर भटकती हैं
तेज प्रताप का बड़ा ऐलान: मुझे सुरक्षा नहीं, बिहार की बहू-बेटियों को सुरक्षा चाहिए
शिवसेना (UBT) में टूट का डर: सांसदों की खरीद-फरोख्त पर उद्धव गुट का बड़ा दावा
सैलरी 3 लाख और ड्राइवर की 30 हजार: परिसीमन के गणित पर शशि थरूर ने चंद्रबाबू नायडू को क्या समझाया?
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: भारत का ऐतिहासिक धमाका, नीदरलैंड को रौंदकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
भोपाल का लग्जरी वृद्धाश्रम संध्या छाया खाली: किराया 40% घटा, अब 30 हजार में मिलेंगी सुविधाएं
कलेक्ट्रेट में वर्दी का खेल नाकाम: फर्जी इंस्पेक्टर बनकर रौब झाड़ रहा शख्स धराया
ICC T20 वर्ल्ड कप: भारतीय महिलाओं का जलवा, नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदकर दर्ज की दूसरी जीत