भोपाल: राजधानी का बहुचर्चित लग्जरी वृद्धाश्रम संध्या छाया पिछले छह महीनों से वीरान पड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 24 जनवरी 2025 को किए गए उद्घाटन के बाद से अब तक एक भी बुजुर्ग यहां स्थायी रूप से शिफ्ट नहीं हुआ है। आलम यह है कि उद्घाटन के इतने समय बाद भी यह अत्याधुनिक फैसिलिटी पूरी तरह खाली है।
महंगा किराया बना बाधा इस आश्रम के खाली रहने का मुख्य कारण इसका भारी-भरकम किराया बताया जा रहा है। शुरुआत में प्रबंधन ने यहां रहने का मासिक शुल्क 50,000 रुपये तय किया था। सेवा भारती द्वारा संचालित इस आश्रम के संचालक राजेश शुक्ला ने स्वीकार किया है कि ऊंची कीमत के कारण कई इच्छुक परिवारों ने कदम पीछे खींच लिए। विदेश में रहने वाले बच्चों ने भी जानकारी तो जुटाई, लेकिन बजट भारी होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी।
किराए में बड़ी कटौती लगातार खाली पड़े कमरों और बुजुर्गों के न आने से चिंतित प्रबंधन ने अब बड़ा फैसला लिया है। अब इसका मासिक किराया 50,000 रुपये से घटाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है। प्रबंधन को उम्मीद है कि इस कटौती के बाद अब बुजुर्ग और उनके परिजन यहां रहने पर गंभीरता से विचार करेंगे।
अत्याधुनिक सुविधाओं का केंद्र लिंक रोड नंबर-3 पर करीब 5 एकड़ में फैले इस आश्रम में 34 कमरे हैं, जिनमें 56 बुजुर्गों के ठहरने की क्षमता है। इसमें सिंगल, डबल और सुइट रूम की सुविधा है। प्रत्येक कमरे में एसी, टीवी, फ्रिज, इंटरकॉम और निजी बालकनी जैसी सुविधाएं हैं।
स्वास्थ्य और सुरक्षा का इंतजाम आश्रम में फिजियोथैरेपी सेंटर, इमरजेंसी चिकित्सा सेवा, डॉक्टर परामर्श और मनोरंजन के लिए लाइब्रेरी व कॉमन रूम की व्यवस्था है। बुजुर्गों के लिए यहां विशेष वॉकिंग पाथ भी बनाया गया है। प्रबंधन का मानना है कि यदि भोपाल का यह मॉडल सफल होता है, तो भविष्य में राज्य के अन्य शहरों में भी इसी तर्ज पर लग्जरी वृद्धाश्रम खोले जाएंगे। यह उन बुजुर्गों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जिनके बच्चे काम के सिलसिले में शहर या देश से बाहर रहते हैं।
*आज लोकार्पित किए गए संध्या छाया में वृद्धजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं : CM@DrMohanYadav51 @socialwelfaremp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/TfXGG0Dd6p
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 24, 2026
नंबर-4 की तलाश खत्म? शुभमन-ईशान की तूफानी जोड़ी ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान: आत्महत्या करने वाली आत्माएं प्रेत-पिशाच बनकर भटकती हैं
बिहार पुलिस परीक्षा: ट्रेन में दम घुटते छात्र का वीडियो वायरल, क्या सच और क्या अफवाह?
G7 शिखर सम्मेलन: सीढ़ियां चढ़ते वक्त ट्रंप ने थामी पीएम मोदी की कलाई, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान
चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटके युवक, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
मैदान पर बरपा ईशान का कहर: 71 गेंदों में शतक जड़कर मैक्सवेल का महा-रिकॉर्ड किया ध्वस्त
अयोध्या से काशी तक: 9 दिनों में करें 8 दिव्य तीर्थों के दर्शन, IRCTC लाया खास भारत गौरव पैकेज
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक: ईशान किशन और शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टॉप-5 में शामिल हुए ये धुरंधर
ऑटो ड्राइवर का हाईटेक जुगाड़ : कलाई पर QR कोड देख दंग रह गए यात्री
G7 में गूंजी PM मोदी की आवाज: होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और नाविकों की जान पर जताई चिंता