लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने रनों की सुनामी ला दी है। कप्तान शुभमन गिल के ऐतिहासिक शतक के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया।
मैक्सवेल को पछाड़ा, बने सबसे तेज शतकवीर ईशान किशन ने महज 71 गेंदों में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड मैक्सवेल (76 गेंद) के नाम था, जिसे आज किशन ने पीछे छोड़ दिया। इस सूची में इयोन मोर्गन और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं।
शुरुआत संभलकर, अंत में आतिशबाजी किशन की पारी दो हिस्सों में बंटी नजर आई। उन्होंने अपने पहले 50 रन 52 गेंदों में बनाए, लेकिन शतक के करीब आते ही उन्होंने आक्रामक रुख अपना लिया। अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में पूरे किए। मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए उन्होंने अंततः 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 125 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
बदला इतिहास, पूरे किए 1000 रन इस शतकीय पारी के दौरान ईशान किशन ने अपने वनडे करियर के 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। एक दिलचस्प संयोग यह भी है कि वनडे क्रिकेट में इससे पहले किशन के नाम केवल एक दोहरा शतक (बांग्लादेश के खिलाफ) दर्ज था, लेकिन आज का शतक उनके वनडे करियर का पहला 100 रनों का आंकड़ा रहा।
400 के स्कोर की ओर इंडिया खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में है। 41 ओवर में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 146 रनों पर नाबाद खेल रहे हैं और टीम एक विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही है। यदि गिल और अय्यर क्रीज पर टिके रहते हैं, तो भारतीय टीम अफगानिस्तान के सामने 400 रनों का लक्ष्य रख सकती है।
*- 26 Innings.
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 17, 2026
- 1092 Runs.
- 45.5 Average.
- 107.69 Strike Rate.
ISHAN KISHAN IS COMING FOR ODI WORLD CUP 2027 🦁 pic.twitter.com/occegHz3LE
तमिलनाडु में बिजली संकट पर सीएम जोसेफ विजय का बड़ा वार, 15,032 करोड़ के निवेश का ऐलान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रात की नींद खराब किए बिना ऐसे देखें मैचों की बेस्ट हाईलाइट्स
हम इंस्टाग्राम के मोस्ट फेमस कपल हैं : PM मोदी से मिलकर खिलखिलाईं जॉर्जिया मेलोनी
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: मासूम बच्ची को बेरहमी से पटकता रहा पिता, मूकदर्शक बने लोग हंसते रहे
कैंची धाम में आस्था का सैलाब, लेकिन पीछे छूट गया गंदगी का अंबार
OnePlus N6 में मिलेगी 8000mAh बैटरी: क्या यह होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन?
सूरजपुर: इंजेक्शन लगते ही गई गर्भवती और अजन्मे बच्चे की जान, अस्पताल में मचा कोहराम
दिल्ली की झुग्गियों में आएगा बदलाव: 4 लाख परिवारों को पक्का घर, यमुना को भी मिलेगी संजीवनी
टेस्ट डेब्यू से पहले किंग कोहली का खास मंत्र: लंदन में जॉर्डन कॉक्स के साथ दिखे विराट
G7 समिट: मोदी-ट्रंप की मुलाकात में बदली केमिस्ट्री, गले मिलने की जगह दिखा सिर्फ फॉर्मल हैंडशेक