वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन OnePlus N6 के साथ भारतीय बाजार में धमाल मचाने की तैयारी में है। यह फोन N-सीरीज का पहला मॉडल होगा और इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर पहले ही लिस्ट कर दिया गया है।
दमदार बैटरी का वादा कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि OnePlus N6 में 8000mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास है जो फोन पर घंटों गेमिंग करते हैं या स्ट्रीमिंग करते हैं और बार-बार चार्जर ढूंढने से परेशान रहते हैं। कंपनी पहले भी Nord CE 6 में इतनी क्षमता वाली बैटरी दे चुकी है।
क्या 20,000 से कम होगी कीमत? लीक रिपोर्ट्स और बाजार के जानकारों की मानें, तो OnePlus N6 को भारत में 20,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर उतारा जा सकता है। अगर यह सच होता है, तो यह मौजूदा समय में वनप्लस का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन साबित होगा। अभी हाल ही में लॉन्च हुए Nord CE 6 Lite की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है।
कैसा होगा परफॉरमेंस? हाल ही में लॉन्च हुए Nord CE 6 Lite के मानकों को देखें, तो उम्मीद है कि N6 में भी बेहतर रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और आधुनिक चिपसेट मिलेगा। Nord CE 6 Lite में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया गया है। N6 में कैमरा सेटअप और सॉफ्टवेयर के मामले में भी अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।
लॉन्च की तैयारी OnePlus N6 को इस महीने के अंत तक भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अन्य स्पेसिफिकेशन्स का पूरी तरह खुलासा नहीं किया है, लेकिन बैटरी की पुष्टि ने ग्राहकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
⚛ विज्ञान और प्रौद्योगिकी
#OnePlusN6 packs a massive 8000mAh battery, so you can keep scrolling, streaming and gaming without constantly looking for a socket.
— OnePlus India (@OnePlus_IN) June 17, 2026
Get notified: https://t.co/epVDSKIr94 pic.twitter.com/uNyoGjOMqP
75 साल के नसीरुद्दीन शाह का जलवा: तारक मेहता और नागिन को पछाड़कर OTT पर छाई यह सीरीज
तिलक वर्मा का मास्टरस्ट्रोक: इन दो युवाओं ने पलटी बाजी, टीम इंडिया की जगी फाइनल की उम्मीद
विदेशी फंडिंग का गहरा जाल: ED ने किया 95 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्कैम का भंडाफोड़
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: रवि किशन का सपा पर पलटवार, बोले- पापियों को बख्शा नहीं जाएगा
मानसून का अजीब यू-टर्न: भारत तरस रहा बारिश को, लद्दाख में बरस रहा है उम्मीद से दोगुना पानी
फीफा वर्ल्ड कप के बीच वायरल हुआ दक्षिण कोरियाई डिफेंडर का क्रूर ट्रेनिंग वीडियो, देख कांप जाएंगे आप
फीफा वर्ल्ड कप 2026: लियोनेल मेसी का जादुई धमाका, हैट्रिक से रचा इतिहास
इंग्लिश चैनल में तनाव: रूसी युद्धपोत ने चलाई चेतावनी गोलियां, भारतीय कैप्टन की गिरफ्तारी पर भड़की रूसी नेवी?
PoK में बगावत की आग: पाक सेना को सीधी चुनौती, लोग बोले- भारत के रास्ते खोलो
वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच: बल्ले से फ्लॉप होकर फील्डिंग में मचाया तहलका, आलोचकों का मुंह किया बंद