इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। मैच के दौरान युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से भले ही निराश किया हो, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने जो करिश्मा दिखाया, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
हैरतअंगेज कैच से पलटा पासा अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में अंशुल कम्बोज गेंदबाजी कर रहे थे। स्ट्राइक पर खालिद तानिवाल थे। अंशुल की गेंद पर वैभव ने हवा में उछलकर ऐसा शानदार कैच लपका कि हर कोई दंग रह गया। इस कैच ने न केवल अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया, बल्कि वैभव की फील्डिंग पर उठ रहे सवालों को भी शांत कर दिया।
आलोचकों को दिया करारा जवाब आईपीएल 2026 के दौरान वैभव की फील्डिंग पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे। इस कैच के जरिए उन्होंने अपने आलोचकों को मैदान पर ही जवाब दे दिया है। सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बल्लेबाजी में अभी भी जूझ रहे वैभव मैदान में फील्डिंग का जलवा दिखाने वाले वैभव का बल्ला इस पूरी सीरीज में खामोश रहा है। उन्होंने अब तक 4 पारियों में 14, 44, 21 और 38 रन बनाए हैं। कुल 117 रन बनाने के बावजूद वे एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं। बार-बार एक ही तरह की गलतियां दोहराना उनके लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
इंडिया ए ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए। टीम के लिए प्रियांश आर्या, कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में 28 गेंदों पर 38 रन का योगदान दिया।
अब देखना यह है कि क्या इंडिया ए के गेंदबाज वैभव की इस फील्डिंग ऊर्जा का लाभ उठाकर अफगानिस्तान को सस्ते में समेट पाते हैं या नहीं।
THE STARBOY DELIVERS 🌟
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 17, 2026
Vaibhav Sooryavanshi takes a stunning catch to send Khalid Taniwal packing 🤩
Watch #INDvAFG in the #TalentTVCup, LIVE NOW, on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia pic.twitter.com/mOBaqJvqEK
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया ब्लॉक के मजबूत किले में कैसे हुई सेंध? कांग्रेस को अपनों ने ही दिया धोखा
मॉस्को दहला, रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: पुतिन के गढ़ में यूक्रेन की बड़ी स्ट्राइक
पोकेमोन के जरिए Nothing का बड़ा इशारा: जल्द आएंगे दो नए धाकड़ प्रोडक्ट्स!
बारूद के बीच सुरक्षित वापसी: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर दहेज पहुंचा भारतीय LNG कैरियर दिशा
रेलवे ट्रैक पर खड़ा हुआ सिरफिरा आशिक , ट्रेन के सामने जान जोखिम में डाल किया ऐसा काम
हॉर्मुज से आई राहत की लहर: ईरान-अमेरिका डील के बाद तेल कीमतों में बड़ी गिरावट
रोटियों के मसीहा : खुद तंगी में जीकर, हर रोज 300 बेजुबानों का पेट भरता है यह शख्स
साथ नहीं तो तोहफे भी नहीं: ममता बनर्जी को हार लौटाने पहुंचे काकोली घोष के बेटे, नहीं मिली एंट्री
फर्जी इंस्पेक्टर का स्टाइल पड़ा भारी: रौब झाड़ने चला था, पब्लिक ने ही कर दिया फैक्ट चेक
ITR-3 फॉर्म हुआ जारी: बिजनेस और प्रोफेशन से जुड़ी आय वालों के लिए बड़ी अपडेट, जानें क्या है नया