आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में एलन मस्क की कंपनी xAI ने एक बड़ी छलांग लगाई है। OpenAI और Google जैसे दिग्गजों को टक्कर देने के लिए कंपनी ने अपना नया और एडवांस वीडियो जनरेशन मॉडल Grok Imagine Video 1.5 लॉन्च कर दिया है। यह अब तक का उनका सबसे प्रभावशाली इमेज-टू-वीडियो मॉडल है।
AI वीडियो में सबसे बड़ी चुनौती वीडियो के साथ सटीक साउंड मैच करना होता है। अक्सर क्रिएटर्स को अलग से ऑडियो एडिटिंग करनी पड़ती है। Grok Imagine Video 1.5 ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब वीडियो जनरेट होते ही उसके साथ बैकग्राउंड संगीत, डायलॉग और साउंड इफेक्ट्स अपने आप सटीक तरीके से सिंक होकर आएंगे।
अक्सर AI वीडियो में किरदारों का हवा में तैरना या चीजों का असामान्य तरीके से मुड़ना जैसी खामियां दिखती हैं। xAI ने अपने नए मॉडल में इन कमियों को काफी हद तक दूर किया है। बेहतर फिजिक्स और शार्प विजुअल्स की बदौलत अब इसमें बनने वाले वीडियो पहले से कहीं अधिक नेचुरल और वास्तविक लगते हैं, जिससे फेक लुक काफी कम हो गया है।
स्पीड के मामले में यह मॉडल काफी आगे है। इसका फास्ट वर्जन पहले के मुकाबले दोगुनी तेजी से काम करता है। अब यूजर्स महज 25 सेकंड में 720p रेजोल्यूशन वाला 6 सेकंड का वीडियो तैयार कर सकते हैं, जबकि पुराने मॉडल में इसके लिए 40 सेकंड से अधिक का समय लगता था।
xAI ने क्रिएटर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई उपयोगी टूल्स भी पेश किए हैं:
Grok Imagine Video 1.5 अब प्रीव्यू मोड से बाहर आ चुका है। इसे xAI API पर ‘grok-imagine-video-1.5’ नाम से एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा, इसका फास्ट वर्जन grok.com और इसके iOS व एंड्रॉयड ऐप्स पर भी उपलब्ध है। आपको बस एक तस्वीर अपलोड कर मोशन को डिस्क्राइब करना होगा और आपका वीडियो बनकर तैयार हो जाएगा।
⚛ विज्ञान और प्रौद्योगिकी
Grok Imagine Video 1.5 is here
— xAI (@xai) June 17, 2026
Our new image-to-video model with sharper realism, better physics and faster generations 🧵https://t.co/zGhs9czkC5 pic.twitter.com/9X4YicpMH8
एक मैच में तीन खिलाड़ियों का डेब्यू: विराट कोहली का शिकार करने वाले प्रिंस यादव को मिला टीम इंडिया का बुलावा
हॉट माइक ने खोले G7 समिट के बंद कमरों के राज़: फुटबॉल से लेकर ग्रीनलैंड तक पर हुई चौंकाने वाली बातें
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: मासूम बच्ची को बेरहमी से पटकता रहा पिता, मूकदर्शक बने लोग हंसते रहे
नीट री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर डिजिटल स्ट्राइक : छात्रों और शिक्षकों में छिड़ी बहस
IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी का खराब फॉर्म जारी, दो जीवनदान के बाद भी नहीं बदल पाए अपनी किस्मत
चार धाम यात्रा में छाई छैया छैया की गूंज, श्रद्धालुओं के डांस पर छिड़ी बहस
जी7 समिट में जॉर्जिया मेलोनी ने किया बड़ा खुलासा, सिगरेट को कहा अलविदा
सोनम रघुवंशी की ज़मानत पर मचा बवाल: क्या कातिल पत्नी बना रही है कोई नई चाल?
भारत-EU मदर ऑफ ऑल डील्स : साल के अंत तक खुलेंगे व्यापार के नए द्वार, पीएम मोदी की मीटिंग में बनी सहमति
OnePlus N6 में मिलेगी 8000mAh बैटरी: क्या यह होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन?