टीवी सीरियल महादेव एंड सन्स इन दिनों एक बेहद विवादित सीन को लेकर सोशल मीडिया पर निशाने पर है। शक्ति आनंद, गर्विता साधवानी और स्नेहा वाघ स्टारर इस शो के एक हालिया एपिसोड ने दर्शकों के बीच गुस्से की लहर पैदा कर दी है। लोग इसे टीआरपी के लिए गिरती हुई स्तर की पत्रकारिता और मनोरंजन बता रहे हैं।
क्या है उस विवादित सीन में? शो में एक सीन के दौरान लीड किरदार धीरज (आसिम खान) को रज्जी (गर्विता साधवानी) के साथ क्रूर व्यवहार करते दिखाया गया। धीरज ने न केवल रज्जी को थप्पड़ मारा और धक्का दिया, बल्कि उसे बर्फ से भरी बाल्टी में भी फेंक दिया।
इतना ही नहीं, सीन में रज्जी का हाथ गर्म प्रेस से जल जाता है और वह दर्द से चिल्लाती है, लेकिन धीरज पर इसका कोई असर नहीं होता। वह रज्जी से नफरत जाहिर करते हुए उसके साथ जबरन रोमांस करने की कोशिश करता है।
सोशल मीडिया पर फूटा दर्शकों का आक्रोश इस सीन के वायरल होने के बाद एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वे गाली-गलौज को रोमांस का नाम दे रहे हैं। ये घिनौना है, घरेलू हिंसा कोई मजाक नहीं है।
एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, क्या ये आज का भारतीय टीवी है? इन लोगों को ऐसे सीन दिखाने की इजाजत कैसे मिल जाती है? आप दर्शकों को क्या संदेश देना चाह रहे हैं? कई यूजर्स ने मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना कंटेंट को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
क्या महादेव एंड सन्स का विवादों से पुराना नाता है? यह पहला मौका नहीं है जब यह शो सुर्खियों में आया है। इससे पहले शो की अभिनेत्री मानसी साल्वी ने शो छोड़ने के दौरान निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे और कानूनी कार्रवाई तक की बात कही थी।
सौरभ तिवारी द्वारा लिखित यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होता है। फिलहाल, इस नए विवाद के बाद मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर शो के प्रति भारी नाराजगी देखी जा सकती है।
They’re romanticizing abuse 🙂
— anj (@cokerantx) June 16, 2026
- pushed her around
- slapped her
- dumped a bucket of water on her
- now burned her with an iron and he’s covering her screams in the name of romance??? End this crap !!! #MahadevandSons pic.twitter.com/qzNy2z4sQT
गद्दारी की तो सड़क पर नहीं घूमने देगी जनता , बगावत की खबरों पर संजय राउत का तीखा प्रहार
जी-7 समिट से पहले अमेरिका का बड़ा गेम , भारत को रणनीतिक झटका!
मेसी का जलवा बरकरार: अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक जड़कर अर्जेंटीना को दिलाई शानदार जीत
पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा झटका, रणनीतिक नाम से ‘इंडो’ शब्द हटाकर बदला रुख
ऑपरेशन टाइगर: क्या फिर टूटेगी उद्धव की शिवसेना? 50-50 करोड़ में बिक रहे सांसद!
हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं : G7 समिट में मेलोनी और मोदी का वायरल वीडियो
60 की उम्र में भी पिता के आगे दबंग नहीं, आज्ञाकारी बेटा बने सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल
वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी: श्रीलंकाई क्रिकेटर का इंस्टाग्राम हुआ सस्पेंड, भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा
वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन अवतार: आलोचकों का मुंह बंद कर लपका हैरतअंगेज कैच
नीट री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर डिजिटल स्ट्राइक : छात्रों और शिक्षकों में छिड़ी बहस