नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर इन दिनों एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिल रहा है। दिल्ली के ऑटो-रिक्शा चालक सड़क पर उतरकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें और अमेरिका के प्रचार वाले पोस्टरों को फाड़ते नजर आ रहे हैं। इस विरोध-प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दूतावास के अभियान पर भड़के ड्राइवर असल में, अमेरिकी दूतावास ने भारत में अपने देश की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के जश्न को प्रमोट करने के लिए #Freedom250 अभियान शुरू किया था। इसके तहत दिल्ली के करीब 100 ऑटो-रिक्शा पर ट्रंप की तस्वीर और अमेरिकी झंडे वाले पोस्टर लगाए गए थे। लेकिन अब ऑटो चालक इन पोस्टरों को अपने वाहनों से हटाकर अपना विरोध जता रहे हैं।
अपनों की मौत का गम यह गुस्सा महज एक विज्ञापन के खिलाफ नहीं, बल्कि ओमान के तट के पास हुई एक सैन्य कार्रवाई का नतीजा है। 10 जून को अमेरिकी बलों ने पलाऊ के ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेटलबेलो पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन भारतीय नाविकों—पटनाला सुरेश, आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया—की दर्दनाक मौत हो गई।
खून खौल उठा, लगाए नारे वीडियो में एक ऑटो चालक को गुस्से में यह कहते सुना जा सकता है, वे वहां हमारे निर्दोष भारतीयों को मार रहे हैं और हम यहां उनकी तस्वीरें लगाकर घूमें? कोई भी भाई अब ये पोस्टर नहीं रखेगा! इसके बाद वहां मौजूद अन्य ड्राइवर भी गुस्से में आ गए और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
क्या हुआ था ओमान के तट पर? अमेरिकी नौसेना की ओर से ओमान के पास लगातार तीन हमले किए गए। पहले 8 जून को मारिवेक्स जहाज को निशाना बनाया गया, फिर 10 जून को सेटलबेलो पर हमला हुआ, जिसमें तीन भारतीयों ने जान गंवाई। इसके अलावा जलवीर नाम के जहाज पर भी हमला किया गया।
भारत सरकार का कड़ा रुख इन हमलों के बाद नई दिल्ली ने वाशिंगटन के सामने आधिकारिक तौर पर बेहद कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय नागरिकों को निशाना बनाना एक गंभीर चूक और अस्वीकार्य घटना है। वहीं, अब सड़कों पर आम जनता का गुस्सा भी अमेरिकी सरकार के प्रोपेगैंडा के खिलाफ फूट पड़ा है।
*The US Embassy in New Delhi reportedly paid auto-rickshaw drivers to display “Freedom 250” posters featuring the US flag and Donald Trump.
— RB. (@KailashVashi) June 14, 2026
Now, many drivers are said to be removing those posters in protest after reports of Indian sailors being killed by the US.
Public sentiment… pic.twitter.com/mZV8mCMCe0
G7 समिट में मेलोनी का हेल्थ सीक्रेट : सिगरेट छोड़ने पर नेताओं ने दी शाबाशी
चार धाम यात्रा में छाई छैया छैया की गूंज, श्रद्धालुओं के डांस पर छिड़ी बहस
समुद्री सुरक्षा पर मोदी की दहाड़: नाविकों की सुरक्षा से समझौता नहीं, दुनिया को भरोसे का पाठ
तबेले में चल रही थी अचार की सड़ी फैक्ट्री: पूर्व ASI का खेल, 3400 किलो माल हुआ नष्ट
हम इंस्टाग्राम के सबसे फेमस कपल हैं : G7 समिट में मेलोनी और पीएम मोदी का हंसी-मजाक वायरल
इंग्लिश चैनल में तनाव: रूसी युद्धपोत ने चलाई चेतावनी गोलियां, भारतीय कैप्टन की गिरफ्तारी पर भड़की रूसी नेवी?
UPSC प्रीलिम्स पेपर लीक का दावा फर्जी: सरकार ने दी सफाई, कोचिंग की चाल का सच आया सामने
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: आजादपुर मंडी जा रहे हैं? तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, पूरे एक महीने रहेगा जाम का झमेला
G7 समिट: पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा, वैश्विक भरोसे को बताया प्राथमिकता
यूपी चुनाव: AIMIM की एंट्री पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बताया बीजेपी की बी-टीम