नीट (NEET) री-एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक नई मुसीबत सामने आई है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, लेकिन इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया छात्रों के लिए फीस रिफंड का बड़ा खतरा बन गई है।
क्या है पूरा मामला? 3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद 22 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा फीस वापस करने का निर्णय लिया गया। NTA ने रिफंड के लिए पोर्टल खोला और अब एडमिट कार्ड के साथ बैंक डिटेल वेरिफिकेशन का विकल्प दिया है।
ट्रैक बना छात्रों के लिए सिरदर्द एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय NTA ने बैंक डिटेल्स को फिर से वेरिफाई करने का कॉलम दिया है। छात्रों का आरोप है कि यह प्रक्रिया भ्रामक है। सोशल मीडिया पर छात्रों का दावा है कि यदि वे एडिट बटन पर क्लिक नहीं करते और केवल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ जाते हैं, तो सिस्टम इसे रिफंड न लेने की सहमति के तौर पर दर्ज कर लेता है।
छात्रों में भारी आक्रोश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रों ने NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कई छात्रों का कहना है कि पहले भी उन्होंने डिटेल्स सबमिट की थीं, फिर दोबारा क्यों मांगी जा रही हैं? एक छात्र ने शिकायत की कि बैंक डिटेल्स पहले से भरी होने के कारण उसे लगा कि कुछ करने की जरूरत नहीं है, लेकिन आगे बढ़ते ही उसे रिफंड न लेने का विकल्प चुनने का दोषी मान लिया गया।
एक्सपर्ट्स की सलाह: क्या करें? इस पूरे विवाद के बीच विशेषज्ञों ने छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की हड़बड़ी में कोई भी स्टेप मिस न करें। यदि सिस्टम बैंक डिटेल्स मांग रहा है, तो उसे दोबारा एडिट या री-सबमिट जरूर करें ताकि आपका रिफंड सुरक्षित रहे।
NTA की चुप्पी पर सवाल छात्रों की मेहनत की कमाई के साथ खिलवाड़ के आरोपों पर NTA की ओर से अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। क्या यह तकनीकी खराबी है या जानबूझकर बनाया गया कोई जाल ? यह सवाल फिलहाल लाखों उम्मीदवारों को परेशान कर रहा है। छात्रों की मांग है कि NTA इस प्रक्रिया को सरल बनाए और रिफंड की प्रक्रिया को एडमिट कार्ड से पूरी तरह अलग रखे।
Admit Card for the Re-Examination (21 June 2026) is now live at https://t.co/vupfOoEkmH
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2026
Before downloading the admit card, please verify your Bank Account details for refund.
Helpline: 011-40759000 / 011-69227700#NEET2026 #NTA pic.twitter.com/7nuGoOjDCL
2.5 लाख की शर्त हारे जीरोधा CEO: कर्मचारी के फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको किया हैरान
चरित्रहनन बर्दाश्त नहीं: तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव के आरोपों पर किया पलटवार, कानूनी जंग के दिए संकेत
साथ नहीं तो तोहफे भी नहीं: ममता बनर्जी को हार लौटाने पहुंचे काकोली घोष के बेटे, नहीं मिली एंट्री
बोटिंग के दौरान बच्चे की शरारत: मां का महंगा आईफोन झील में फेंका, वायरल हुआ रिएक्शन
दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम: दो दिन होगी आंधी-बारिश, जानें आपके शहर का हाल
फीफा वर्ल्ड कप में शर्मनाक बवाल: कनाडा की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर भिड़े खिलाड़ी
भारत के बदलाव की ताकत है लोकतंत्र , पेरिस में गूंजा पीएम मोदी का संबोधन
मौत के मुंह से लौटा कुत्ता: तेज बहाव में बहने का वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
12 साल में भारत का दोगुना विकास: पेरिस से पीएम मोदी ने गिनाईं देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां
कामाख्या धाम में अंबुबाची महायोग: 22 जून से शुरू होगा मेला, जानें कब बंद रहेंगे मंदिर के कपाट