नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के लिए आज 15 जून का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। लखनऊ से इंडिगो की पहली उद्घाटन फ्लाइट (6E-2278) के लैंड करते ही एयरपोर्ट पर कमर्शियल ऑपरेशंस का आगाज हो गया। रनवे पर विमान के उतरते ही उसे भव्य वाटर कैनन सैल्यूट देकर सम्मानित किया गया।
लखनऊ से नोएडा: 75 कारोबारियों की ऐतिहासिक यात्रा इस पहली फ्लाइट में यूपी के करीब 75 नामी कारोबारी, उद्यमी और निवेशक सवार थे। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन दिग्गजों ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए काफी समय पहले से टिकटें बुक करा ली थीं। विमान में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, डीजीसीए और एयरपोर्ट ऑपरेटर ज्यूरिख एयरपोर्ट/एनआईएएल के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।
जेवर के किसानों का लखनऊ दौरा दिन का दूसरा बड़ा आकर्षण शाम को नोएडा से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट (6E-2279) है। इस फ्लाइट में जेवर के 175 किसान और मजदूर सवार होंगे, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीनें सरकार को दी थीं। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह दल लखनऊ पहुंचेगा, जहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी।
उम्मीदों की नई उड़ान: विकास का नया हब जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से कारोबारियों में खासा उत्साह है। उद्योगपतियों का मानना है कि इस एयरपोर्ट के आने से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को बढ़ावा मिलेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा अब एक बड़े बिजनेस हब के रूप में उभरेगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
पहले दिन 7 उड़ानों का सिलसिला आज के दिन कुल 7-8 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। इसमें लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए कनेक्टिविटी शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह है। पश्चिम विहार जैसे दूरदराज के क्षेत्रों से आए यात्रियों ने कहा कि वे इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए किसी भी कीमत पर पहली फ्लाइट का हिस्सा बनना चाहते थे।
कनेक्टिविटी पर सरकार का जोर नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही सरकार कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। दिल्ली से नोएडा के बीच नमो भारत का नया रूट प्रस्तावित है, जिसमें 12 स्टेशन होंगे। इसके अलावा, दिल्ली से सिलीगुड़ी के बीच बुलेट ट्रेन का भी ऐलान किया गया है, जो लखनऊ, बनारस और पटना होते हुए बंगाल तक जाएगी। यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में उत्तर भारत की तस्वीर बदल देगा।
*#WATCH उत्तर प्रदेश | जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। यहाँ लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ़्लाइट 6E-2278 पहुँची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
यह फ़्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहाँ सुबह 11:05 बजे… pic.twitter.com/5ZtiR05pgP
क्या विराट कोहली जल्द लेने वाले हैं संन्यास? RCB के CEO का बड़ा खुलासा
मेरे मरने के बाद भी रिलीज होगी फिल्म , काला हिरण विवाद में प्रोड्यूसर को मिली पाकिस्तान से धमकी
अयोध्या दौरे पर योगी का एक्शन प्लान : चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय से बनाई दूरी
लग्जरी सोसाइटी का काला सच: 1.5 करोड़ का फ्लैट, 70 लाख का वाटर बिल और नल से आता गंदा पानी
ईरान-अमेरिका समझौते पर जेडी वेंस की दो टूक: दुनिया के इकलौते दोस्त पर हमला करना बंद करो
G7 समिट में छाईं मेलोनी की नन्हीं बेटी, कैमरे से छिपती मासूमियत ने जीता दुनिया का दिल
मॉस्को दहला, रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: पुतिन के गढ़ में यूक्रेन की बड़ी स्ट्राइक
1.5 करोड़ के फ्लैट में गंदे पानी का संकट: 70 लाख के टैंकर बिल के बाद भी लोग परेशान
कामाख्या धाम में अंबुबाची महायोग: 22 जून से शुरू होगा मेला, जानें कब बंद रहेंगे मंदिर के कपाट
पोकेमोन के जरिए Nothing का बड़ा इशारा: जल्द आएंगे दो नए धाकड़ प्रोडक्ट्स!