फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एफ मुकाबले में नीदरलैंड और जापान के बीच हुआ मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। खेल के मैदान पर भले ही मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन स्टेडियम की गैलरी में जो हुआ, उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है।
मैदान पर दिखा सामुराई जज्बा मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें जीत के लिए संघर्ष करती दिखीं। नीदरलैंड के वर्जिल वान डाइक और क्रायसेंसियो समरविले के गोल के बाद टीम बढ़त पर थी। लेकिन सामुराई ब्लू के नाम से मशहूर जापानी टीम ने हार नहीं मानी। 88वें मिनट में दाइची कामाडा के शानदार गोल ने मैच को बराबरी पर लाकर जापान को एक महत्वपूर्ण अंक दिलाया।
स्टेडियम में दिखा अनुशासित व्यवहार मैच खत्म होने के बाद जब दर्शक घर लौटने की जल्दी में थे, तब नीली जर्सी पहने सैकड़ों जापानी फैंस अपनी जगह पर ही रुक गए। उन्होंने नीले रंग के प्लास्टिक बैग निकाले और स्टैंड्स में फैली पानी की बोतलें और खाने के रैपर्स को बेहद सलीके से साफ करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर छाई जापानी संस्कृति इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल हो गया है। फीफा ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस दृश्य को साझा करते हुए लिखा, नीदरलैंड के साथ रोमांचक मुकाबले के बाद जापानी समर्थकों ने एक बार फिर अपनी बेदाग तहजीब का प्रदर्शन किया। फैंस इस नागरिक जिम्मेदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या है इस सफाई के पीछे की परंपरा? जापानी फैंस की यह आदत उनके देश की गहरी सांस्कृतिक विरासत सौजी (Souji) का हिस्सा है। जापान में बच्चों को बचपन से ही सिखाया जाता है कि वे जिस जगह जाएं, उसे पहले से बेहतर स्थिति में छोड़कर आएं। यह उनके लिए महज सफाई नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है।
इतिहास से है सफाई का नाता यह पहली बार नहीं है जब जापानी प्रशंसकों ने ऐसी मिसाल पेश की हो। 1998 के फ्रांस विश्व कप से लेकर 2014 के ब्राजील और 2022 के कतर विश्व कप तक, जापानी फैंस ने इसे अपनी पहचान बना लिया है। इतना ही नहीं, जापानी टीम के खिलाड़ी भी मैच के बाद अपने ड्रेसिंग रूम को चमकाकर और एक थैंक यू नोट छोड़कर निकलते हैं, जो खेल जगत के लिए एक आदर्श है।
The reason Japan fans clean the stadium after each game. Respect. 🤝🇯🇵 pic.twitter.com/o9qJUOLefY
— FIFA (@FIFAcom) June 15, 2026
मेसी के पिता जॉर्ज मेसी अस्पताल में भर्ती, अफवाहों के बीच परिवार का आया सख्त रुख
राहत की सांस: होर्मुज का संकट टला, 62,370 टन एलएनजी लेकर दहेज पहुंचा दिशा
स्टुअर्ड ब्रॉड की ऑल-टाइम टेस्ट XI : सचिन तेंदुलकर बाहर, इस भारतीय स्टार को मिली जगह
NEET संकट: हर शहीद छात्र के परिवार को मिले 1 करोड़ का मुआवजा , PM मोदी को लिखा गया भावुक खत
बिहार की वंडर गर्ल अक्षरा गुप्ता का धमाका: 126 गेंदों में ठोके नाबाद 306 रन, रचा इतिहास
ममता बनर्जी का प्लान बी तैयार: बागी सांसदों को घेरने के लिए क्या है TMC का गुप्त हथियार?
सुरेश यादव बनकर हिंदू महिला को फंसाया, निकाह के लिए मस्जिद पहुँचा तो मौलवी ने कहा- बजरंग दल से डर लगता है
हैवानियत की हदें पार: पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन किया और पेशाब पिलाकर बनाया वीडियो
क्या विराट कोहली जल्द लेने वाले हैं संन्यास? RCB के CEO का बड़ा खुलासा
टाइम्स स्क्वायर में खौफ का मंजर: जश्न के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 17 साल का किशोर गिरफ्तार