अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब खत्म होने की कगार पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण शांति समझौते पर सहमति की घोषणा की है। इस डील के साथ ही मध्य पूर्व में जारी पिछले चार महीनों के युद्ध को विराम मिलने की राह प्रशस्त हो गई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य होगा मुक्त राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को अब बिना किसी शुल्क के खोल दिया जाएगा। उन्होंने अमेरिकी नौसेना को तत्काल प्रभाव से नाकेबंदी हटाने का आदेश दिया है। इस घोषणा के बाद वैश्विक तेल बाजार में हलचल तेज हो गई है और दुनिया भर के जहाजों के लिए समुद्री मार्ग फिर से सुगम हो जाएगा।
समझौते की मुख्य शर्तें और आर्थिक लाभ ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, 60 दिनों की गहन बातचीत के बाद यह डील तैयार हुई है। इसकी प्रमुख शर्तों में ईरान पर लगे तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात से जुड़ी सभी अमेरिकी पाबंदियां हटाना शामिल है। इसके साथ ही, ईरान के 24 अरब डॉलर के फ्रोजन फंड को जारी किया जाएगा, जिसमें से 12 अरब डॉलर तुरंत रिलीज किए जाएंगे।
क्षेत्रीय स्थिरता और पुनर्निर्माण समझौते के तहत ईरान के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी देश 300 अरब डॉलर की व्यापक योजना तैयार करेंगे। इसके बदले में ईरान ने लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने का वादा किया है। साथ ही, ईरान ने परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के तहत परमाणु हथियार न बनाने के अपने संकल्प को दोहराया है।
सेना की वापसी और संप्रभुता का सम्मान डील की शर्तों के अनुसार, अमेरिका ईरान के आंतरिक मामलों में दखल न देने और उसकी संप्रभुता का सम्मान करने पर सहमत हुआ है। साथ ही, अमेरिका ईरान के आसपास के इलाकों से अपनी सैन्य टुकड़ियों को वापस बुलाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी एक अंतरराष्ट्रीय तंत्र करेगा, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मान्यता प्राप्त होगी।
शुक्रवार को हो सकते हैं औपचारिक हस्ताक्षर इस ऐतिहासिक समझौते को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में एक बुनियादी बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। शांति बहाली की इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए आगामी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जा सकता है। यह कदम मिडिल ईस्ट में शांति और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता… pic.twitter.com/Iu6eSCXT1G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2026
भवानीपुर हार पर ममता का कानूनी दांव: अखिलेश यादव बोले- जज साहब फैसला उनके पक्ष में ही सुनाएंगे
फीफा विश्व कप: करारी हार के बाद मैनेजर की छुट्टी; मेसी को धूल चटाने वाले दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर खामोश, अफगानिस्तानी गेंदबाज ने चुप्पी कराकर दिखाया पवेलियन का रास्ता
G7 समिट में मेलोनी का हेल्थ सीक्रेट : सिगरेट छोड़ने पर नेताओं ने दी शाबाशी
G7 शिखर सम्मेलन में खुला नेताओं का दिलचस्प राज : ट्रंप ने मांगी मैक्रों की घड़ी, मेलोनी ने छोड़ दी सिगरेट!
अंबाला: पुरानी सब्जी मंडी में भरभरा कर गिरा दुकान का छज्जा, मलबे में दबे होने की आशंका
क्या AI ले पाएगा पत्रकारों की जगह? राहुल कंवल बोले - इंसानी समझ और भरोसे का कोई विकल्प नहीं
दिल्ली-NCR का कायाकल्प: 2041 तक बसेंगे 4 नमो सिटी , आबादी का दबाव कम करने के लिए बनी बड़ी रणनीति
NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा खुलासा: टेलीग्राम पर 10 लाख का पेपर लीक स्कैम, सरकार ने ऐप किया बैन
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, क्या 15 साल के स्टार पर गिर गाज?