सलमान खान का दोस्त बताकर विवादों में फंसे एक्टर गोविंद नामदेव, प्रोड्यूसर अमित जानी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
News Image

विवादित फिल्म काला हिरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक नया मोड़ सामने आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने फिल्म के मुख्य अभिनेता गोविंद नामदेव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का ठोस फैसला लिया है।

क्या है पूरा मामला? फिल्म काला हिरण में गोविंद नामदेव एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में नामदेव ने खुद को सलमान खान का दोस्त बताया और दावा किया कि उन्हें धोखे में रखकर यह फिल्म साइन करवाई गई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फिल्म काकाणीं हिरण शिकार मामले पर आधारित है।

प्रोड्यूसर का तीखा पलटवार इस बयान पर भड़के प्रोड्यूसर अमित जानी ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर एक्टर पर जमकर निशाना साधा। जानी ने कहा, गोविंद नामदेव जी आजकल खुद को सलमान खान के दोस्त बताकर सहानुभूति बटोर रहे हैं। एक ऐसे कलाकार जिनकी रीढ़ की हड्डी इतनी कमजोर है कि वे किसी सुपरस्टार के जूते की धूल चाटने के लिए अपनी ही फिल्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

स्क्रिप्ट पढ़ने के दावों पर सवाल अमित जानी ने गोविंद नामदेव के झूठ का पर्दाफाश करते हुए कहा, जो एक्टर 3-4 दिनों तक कोर्ट रूम के सीन शूट करता रहा, जहां जिप्सी के खून, हिरण के बाल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसे तथ्यों पर क्रॉस-एग्जामिनेशन होता रहा, वह कैसे कह सकता है कि उसे स्क्रिप्ट के बारे में पता नहीं था? उन्होंने कोर्ट के सीन में बाकायदा अयान खान (फिल्म का किरदार) को दोषी बताने वाले डायलॉग्स बोले हैं।

कानूनी नोटिस की तैयारी प्रोड्यूसर ने स्पष्ट किया कि गोविंद नामदेव ने न केवल फिल्म का एग्रीमेंट साइन किया है, बल्कि इसके अगले भाग के लिए भी अनुबंध किया था। अमित जानी ने कहा, गोविंद नामदेव जी, अब आप अपनी हरकतों के लिए नोएडा कोर्ट में जवाब देने के लिए तैयार रहें। आपने प्रोडक्शन हाउस की साख को नुकसान पहुँचाया है और कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। हम आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर रहे हैं।

फिलहाल, इस विवाद के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्टर गोविंद नामदेव इस कानूनी चुनौती का सामना कैसे करते हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बाजार के बीच हाथ में बैनर लेकर खड़ा हुआ शख्स, लिखी ऐसी बात कि रुक गए लोगों के कदम

Story 1

पेरिस में बोले पीएम मोदी: 12 साल में बदली भारत की तस्वीर, विकास की रफ्तार ही हमारी पहचान

Story 1

फीफा वर्ल्ड कप में शर्मनाक बवाल: कनाडा की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर भिड़े खिलाड़ी

Story 1

राहुल गांधी का परशुराम अवतार : वाराणसी में गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, समर्थकों ने की पीएम बनाने की प्रार्थना

Story 1

सांप को खिलौना समझ बैठा यह शख्स, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह

Story 1

स्टुअर्ड ब्रॉड की ऑल-टाइम टेस्ट XI : सचिन तेंदुलकर बाहर, इस भारतीय स्टार को मिली जगह

Story 1

मनिका बत्रा का बड़ा आरोप: एशियन गेम्स टीम चयन पर उठाए सवाल, सीधे PM मोदी से लगाई गुहार

Story 1

तेजप्रताप यादव पर FIR: आकाश यादव को दिया था 15 दिन का अल्टीमेटम, अब कानूनी जंग तय

Story 1

महिला T20 वर्ल्ड कप से श्रेयंका पाटिल बाहर: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, नई खिलाड़ी की एंट्री

Story 1

RSS की भारतीय मुसलमानों को सलाह: पाकिस्तान नहीं, इंडोनेशिया का रास्ता अपनाएं