फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड और जापान के बीच फुटबॉल का रोमांचक संग्राम देखने को मिला। डलास स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। नीदरलैंड ने दो बार बढ़त बनाई, लेकिन जापानी टीम ने हार न मानते हुए अंत तक मुकाबला ड्रॉ करा लिया।
गोलरहित रहा पहला हाफ मैच की शुरुआत से ही डच टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और आक्रामक रुख अपनाया। नीदरलैंड के डोनियल मालेन को गोल करने के दो बेहतरीन मौके मिले, लेकिन जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी ने दीवार बनकर डच मंसूबों पर पानी फेर दिया। पहले 45 मिनट के खेल के बाद स्कोर 0-0 रहा।
वैन डाइक का हेडर और डच बढ़त दूसरे हाफ की शुरुआत के 5वें मिनट में नीदरलैंड को सफलता मिली। रयान ग्रावेनबेर्ख की शानदार फ्री-किक पर कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने बेहतरीन हेडर लगाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
जापान का तुरंत पलटवार पिछड़ने के बाद जापानी टीम दबाव में नहीं आई। 57वें मिनट में ताकेफुसा कुबो के बेहतरीन मूव का फायदा उठाते हुए केइतो नाकामुरा ने गेंद को सीधे नेट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।
समरविल का कर्लिंग मैजिक जापान के बराबरी करने के 7 मिनट बाद ही नीदरलैंड ने फिर से अपना दबदबा बनाया। 64वें मिनट में रयान ग्रावेनबेर्ख के पास पर क्रिसेंसियो समरविल ने बॉक्स के बाहर से एक शानदार कर्लिंग शॉट लगाया। गेंद सीधे गोलपोस्ट में जाकर गिरी और डच टीम 2-1 से आगे हो गई।
कामदा बने जापान के संकटमोचक जब डच टीम जीत के करीब दिख रही थी, तब 88वें मिनट में जापान को कॉर्नर मिला। कोकी ओगावा के शॉट के बाद गेंद दाइची कामदा के पास पहुंची और उन्होंने बिना चूके गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।
इंजरी टाइम में दोनों टीमों ने जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। इस ड्रॉ के साथ दोनों टीमों ने अंक तालिका में 1-1 अंक साझा किया।
🔹試合終了🔹️
— サッカー日本代表 🇯🇵 (@jfa_samuraiblue) June 14, 2026
🏆FIFAワールドカップ2026™
⚔グループステージ第1節
🇯🇵SAMURAI BLUE 2-2 オランダ代表🇳🇱
📺NHK総合
📱DAZN@FIFAWorldCup#最高の景色を #サッカー日本代表 pic.twitter.com/A6KKxJkxEM
हम इंस्टाग्राम के मोस्ट फेमस कपल हैं : PM मोदी से मिलकर खिलखिलाईं जॉर्जिया मेलोनी
ऑपरेशन टाइगर : उद्धव ठाकरे की शिवसेना में मची खलबली, क्या सांसद छोड़ेंगे साथ?
रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला: सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत
जी7 शिखर सम्मेलन: फिर मिले मोदी-मेलोनी, मेलोडी मोमेंट पर बोले- हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा सैलाब
G7 में भारत-कनाडा के बीच नई गर्मजोशी : PM मोदी बोले- जल्द कनाडा का दौरा करेंगे
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, क्या 15 साल के स्टार पर गिर गाज?
लंदन की सड़कों पर अनुष्का-विराट का बेबी डे आउट , नन्हे अकाय के साथ वायरल हुई तस्वीरें
17 जून का महाअलर्ट: यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और विनाशकारी आंधी का खतरा
बस में मुफ्त सफर का जश्न पड़ा भारी: मंत्री पर गिरी गर्म खीर, वीडियो वायरल