तीन महीने से जारी विनाशकारी महायुद्ध के बाद मध्य पूर्व और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान ने युद्ध समाप्त करने और दुनिया की तेल लाइफलाइन होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए ऐतिहासिक सहमति बना ली है।
ट्रंप का बड़ा आदेश: इंजनों को स्टार्ट करो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस डील की पुष्टि करते हुए कहा, ईरान के साथ डील पूरी हो चुकी है। मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी टैक्स के खोलने का आदेश देता हूं। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की है।
पाकिस्तान और कतर बने मध्यस्थ इस समझौते के पीछे पाकिस्तान और कतर की बड़ी भूमिका रही है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने बताया कि दोनों देशों के बीच 14 घंटे की मैराथन बैठक के बाद यह नतीजा निकला है। आगामी शुक्रवार (19 जून) को जेनेवा में इस शांति समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे।
ईरान की शर्त और जीत का दावा ईरानी उप-विदेश मंत्री काजेम गारीबाबादी ने पुष्टि की है कि समझौता हो चुका है, लेकिन इसे शुक्रवार के हस्ताक्षर के बाद ही जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। ईरानी सरकारी मीडिया ने इसे अमेरिका के सामने अपनी जीत बताते हुए कहा कि अमेरिका को अंततः शांति समझौते पर झुकना पड़ा।
लेबनान में भी थमेंगे हमले इस समझौते का दायरा सिर्फ होर्मुज तक सीमित नहीं है। पाकिस्तानी पीएम के अनुसार, दोनों पक्ष लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तत्काल और स्थायी रूप से रोकने पर सहमत हुए हैं। हालांकि, इजरायल के साथ चल रहे तनाव और हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हुए हमलों के बीच यह शांति कितनी स्थाई होगी, यह देखना बाकी है।
परमाणु कार्यक्रम पर अभी सस्पेंस बरकरार फिलहाल इस डील में ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को शामिल नहीं किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन जटिल मुद्दों पर अगले 60 दिनों तक विस्तृत बातचीत होगी।
क्या है आगे की राह? यह समझौता मध्य पूर्व को युद्ध-पूर्व स्थिति में वापस ले आया है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। हालांकि, हजारों जिंदगियां खोने के बाद यह स्पष्ट है कि ईरान ने वैश्विक सप्लाई चेन पर अपने नियंत्रण का दांव खेलकर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है, जो भविष्य की कूटनीति में एक बड़ा दबाव बिंदु बना रहेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता… pic.twitter.com/Iu6eSCXT1G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2026
फीफा विश्व कप: करारी हार के बाद मैनेजर की छुट्टी; मेसी को धूल चटाने वाले दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
जी-7 समिट से पहले अमेरिका का बड़ा गेम , भारत को रणनीतिक झटका!
मारुति सुजुकी ने बदली पेट्रोल की परिभाषा: WagonR Flex Fuel की पहली डिलीवरी शुरू
G7 शिखर सम्मेलन: तनाव के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात ने दी नई हलचल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रात की नींद खराब किए बिना ऐसे देखें मैचों की बेस्ट हाईलाइट्स
क्या AI ले पाएगा पत्रकारों की जगह? राहुल कंवल बोले - इंसानी समझ और भरोसे का कोई विकल्प नहीं
G7 शिखर सम्मेलन: 16 महीने बाद मिले मोदी और ट्रंप, गर्मजोशी से हुई मुलाकात
G7 में भारत-कनाडा के बीच नई गर्मजोशी : PM मोदी बोले- जल्द कनाडा का दौरा करेंगे
वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना पड़ा महंगा: श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर गिरी गाज, निरोशन डिकवेला भी नपे
जी7 समिट में जॉर्जिया मेलोनी ने किया बड़ा खुलासा, सिगरेट को कहा अलविदा