आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होने वाले इस मैच के साथ ही दोनों टीमें अपने अभियान का आगाज करेंगी।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अपनी-अपनी टीमों के साथ जीत से शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस महामुकाबले से पहले आइए उन 6 भारतीय खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिनका फॉर्म भारत की जीत की गारंटी बन सकता है।
उपकप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला चलना टीम इंडिया की जीत के लिए सबसे जरूरी है। मंधाना ने 166 टी20 मैचों में 1 शतक और 33 अर्धशतकों के साथ 4333 रन बनाए हैं। उनकी स्थिरता भारत को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद करेगी।
अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर शेफाली वर्मा अगर क्रीज पर टिक गईं, तो पाकिस्तान के लिए वापसी करना नामुमकिन होगा। शेफाली ने 106 मैचों में 16 अर्धशतकों की मदद से 2722 रन बनाए हैं। उनका उच्च स्ट्राइक रेट शुरुआत में ही दबाव बनाने का काम करता है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर न केवल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी चतुर कप्तानी भी पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन सकती है। उन्होंने 197 मैचों में 4075 रन बनाए हैं। उनका अनुभव दबाव में टीम को संभालने के लिए काफी है।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष पारी को एक शानदार फिनिश देने के लिए जानी जाती हैं। अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने संकेत दे दिए हैं कि वह फॉर्म में हैं। 83 मैचों में 1253 रन बनाने वाली ऋचा मैच का रुख पलटने में सक्षम हैं।
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ अपनी सटीक लाइन और लेंथ से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं। बर्मिंघम की परिस्थितियों में उनकी तेज गति काफी कारगर साबित हो सकती है। क्रांति ने अब तक 11 टी20 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।
बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिनर श्री चरणी अपनी धीमी गति और टर्न से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकती हैं। 28 मैचों में 28 विकेट लेने वाली चरणी मिडिल ओवर्स में विकेट चटकाने और रन रोकने की कुंजी हैं।
भारतीय टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
🏏 दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें, एक महामुकाबला 🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 13, 2026
🇮🇳 भारत Vs पाकिस्तान 🇵🇰
मुकाबले का सीधा प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺 #INDvsPAK #T20WorldCup #TeamIndia @BCCIWomen @ICC @ImHarmanpreet pic.twitter.com/83fW3CvvSR
स्टुअर्ट ब्रॉड की अल्टीमेट टेस्ट इलेवन : सचिन तेंदुलकर बाहर, विराट कोहली पर जताया भरोसा
महिला T20 वर्ल्ड कप से श्रेयंका पाटिल बाहर: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, नई खिलाड़ी की एंट्री
प्रिय मित्र नरेंद्र : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंदी बोलकर जीता सबका दिल, वीडियो वायरल
टॉयलेट के बहाने घर में घुसे तेज प्रताप, अब कोर्ट पहुंचे अनुष्का के भाई; लॉरेंस बिश्नोई की धमकी का भी जिक्र
ढाई लाख की शर्त हारे CEO नितिन कामत, फिर भी जमकर मना रहे जश्न: जानिए क्या है पूरा मामला
सांप को खिलौना समझ बैठा यह शख्स, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
वायरल वीडियो: ट्रेन के इंजन से बोरी में डीजल भरते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, मची खलबली
अखिलेश यादव की सपा में टूट की अटकलें: प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
मुरादाबाद: 14 महीने की मासूम को पड़ोसियों के भरोसे छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी, गुल्लक के पैसे भी ले उड़ी
झारखंड राज्यसभा चुनाव: जीत के बाद घमासान, कांग्रेस ने लगाए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप