इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन का ऐलान कर दिया है। ब्रॉड ने उन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी है, जिनके खिलाफ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान क्रिकेट खेली है।
सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और 51 शतक बनाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपनी इस टीम में शामिल नहीं किया है। ब्रॉड की पसंद में सचिन के बजाय विराट कोहली ने बाजी मारी है।
ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर का दम ब्रॉड ने पारी की शुरुआत के लिए दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और श्रीलंका के कुमार संगकारा को चुना है। संगकारा टीम के विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को रखा गया है, जबकि चौथे नंबर पर भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए ब्रॉड ने पांचवें और छठे नंबर पर स्टीव स्मिथ और जैक कैलिस को चुना है। कैलिस टीम में एकमात्र ऑलराउंडर के तौर पर मौजूद हैं। एबी डिविलियर्स सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक पर भरोसा गेंदबाजी विभाग में ब्रॉड ने रफ्तार और विविधता का खास ख्याल रखा है। उन्होंने तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन और मिचेल स्टार्क के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के खूंखार पेसर डेल स्टेन को जिम्मेदारी सौंपी है।
स्पिन गेंदबाजी की बागडोर श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के हाथों में होगी। मुरलीधरन इस टीम के इकलौते विशेषज्ञ स्पिनर हैं।
स्टुअर्ट ब्रॉड की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन: ग्रीम स्मिथ, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, स्टीवन स्मिथ, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स, मिचेल जॉनसन, डेल स्टेन, मुथैया मुरलीधरन और मिचेल स्टार्क।
Stuart Broad picking his ultimate Test XI of cricketers he’s played against 👀 #ENGvNZ pic.twitter.com/h039L13HQI
— Kashif (@KashifNdmCric) June 18, 2026
अब नेटफ्लिक्स पर भी गूंजेगा धुरंधर 2 का जलवा, भारतीय दर्शकों के लिए रिलीज डेट हुई फिक्स
तमिलनाडु विधानसभा में 25 साल बाद गूंजा राष्ट्रगान: क्या CM विजय ने खोज लिया बैलेंसिंग एक्ट ?
आत्महत्या करने वाली आत्मा को नहीं मिलता मोक्ष, वे प्रेत-पिशाच बनकर भटकती हैं - संचिता उगाले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
बंगाल में TMC नेताओं के अंडे से स्वागत का सिलसिला जारी, अब पूर्व मंत्री उदयन गुहा बने निशाना
स्मृति मंधाना का ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे आज तक नहीं छू सका पुरुष क्रिकेट का कोई भी दिग्गज!
रेलवे ट्रैक पर मौत का तांडव: शख्स ने ट्रेन के सामने खड़े होकर दी चुनौती, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
इंग्लैंड में ग्लेन फिलिप्स का धमाका: टेस्ट शतक जड़कर मैकुलम और गुप्टिल के खास क्लब में बनाई जगह
शिक्षा की वसूली के खिलाफ राहुल गांधी का बड़ा शंखनाद: कोटा से शुरू हुई छात्रों की गूंज
हॉर्मुज से आई राहत की लहर: ईरान-अमेरिका डील के बाद तेल कीमतों में बड़ी गिरावट
क्रेमलिन के पास दहला मॉस्को: ड्रोन हमलों से धूं-धूं कर जली रूस की तेल की धड़कन