सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी ये वीडियो किसी को सबक सिखाने वाले भी साबित होते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही 6 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
क्या है वीडियो में? वीडियो की शुरुआत में एक लड़की हाथ में कोल्ड ड्रिंक की कैन लेकर कैमरे की ओर देखते हुए अपनी टेबल की तरफ आती है। बैकग्राउंड में एक लड़का बैठा है जो किसी और के साथ है, लेकिन उसकी पूरी नजरें उस लड़की पर टिकी हैं।
वह लड़का बार-बार लड़की को घूरता है। जैसे ही वह दूसरी बार लड़की को देखता है, उसे अपनी बगल में बैठी महिला से रसीद एक जोरदार थप्पड़ पड़ता है। यह पल इतनी तेजी से होता है कि वीडियो देखने वाला हर शख्स हैरान रह जाता है।
सोशल मीडिया का रिएक्शन इस वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर @ChauhanDevyani7 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है- नजर हटी, दुर्घटना घटी।
वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, लड़की के चक्कर में पीछे थप्पड़ लग गया है भाई साहब, बिल्कुल सही हुआ। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, बेचारा अब किसी तरफ देख भी नहीं सकता!
चेतावनी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर आधारित है। वीडियो में दिख रही घटना कितनी वास्तविक है या यह कोई स्क्रिप्टेड वीडियो है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, यह वीडियो इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
नज़र हटी....दुर्घटना घटी...🙈
— Devyani Chauhan (@ChauhanDevyani7) June 12, 2026
समझ आया कुछ???? pic.twitter.com/MmeT5zpJI4
मौत से वर्क फ्रॉम होम : बाइक चलाते हुए लैपटॉप पर काम कर रहा शख्स, वीडियो देख कांप जाएंगे आप
शूटिंग जगत को बड़ा झटका: कॉमनवेल्थ के गोल्डन बॉय जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश: एक साल बाद भी गहरा है जख्म, जांच एजेंसी ने दी यह बड़ी जानकारी
केन विलियमसन का संन्यास: 19,346 रनों का सफर खत्म, दिग्गज बल्लेबाज ने क्यों छोड़ा क्रिकेट?
मच्छर भगाने का देसी जुगाड़ देख चकराया लोगों का सिर, वायरल वीडियो में देखिए अनोखा तरीका
राम मंदिर के चढ़ावे में 5 करोड़ की डकैती ? संजय राउत के दावे से मचा सियासी बवाल
बंगाल में 4,000 EVM जलकर राख: चुनावी सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, साजिश की आशंका!
बांग्लादेश में IFS नहीं, राजनेता बने उच्चायुक्त: भारत की नई कूटनीतिक चाल के मायने
अमेरिकी नौसेना के हमले में 3 भारतीयों की मौत, भारत ने अमेरिकी दूत को किया तलब
अभिषेक के बदले सुर: वो मेरे मार्गदर्शक हैं , कल्याण बनर्जी के तीखे हमलों पर नरम पड़े TMC महासचिव