सांप का नाम सुनते ही जहां अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो में एक महिला ने जो किया, वह किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
सांप को खिलौने की तरह पकड़ा वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला करीब 5 फीट लंबे सांप को बिल्कुल निडर होकर अपने हाथों से पकड़ती है। जहां आसपास खड़े लोग डर के मारे सुरक्षित दूरी बनाए हुए हैं और अपने मोबाइल में घटना को कैद कर रहे हैं, वहीं यह महिला पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ सांप को नियंत्रित करती दिख रही है।
सांप का लिपट जाना भी नहीं बना डर की वजह सांप का आकार काफी बड़ा है, जिसे देखकर पहली नजर में भ्रम होता है कि कहीं यह कोबरा तो नहीं। स्थिति तब और रोमांचक हो गई जब सांप महिला के शरीर से लिपट गया। इसके बावजूद महिला के चेहरे पर घबराहट का कोई निशान नहीं था। उसने बड़े धैर्य के साथ सांप को संभाला और अंत में उसे सुरक्षित रूप से एक डिब्बे में बंद कर दिया।
सोशल मीडिया पर छाई बहादुर दीदी वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, कैमरे के पीछे खड़े लोग जहां डर से कांप रहे होंगे, वहीं दीदी इसे किसी खिलौने की तरह संभाल रही हैं।
क्या यह जहरीला सांप था? वीडियो पर बहस भी छिड़ी हुई है। कुछ लोगों का दावा है कि यह रैट स्नेक (Rat Snake) है, जो दिखने में डरावना होता है लेकिन जहरीला नहीं। वहीं, कुछ का मानना है कि महिला को रेस्क्यू का गहरा अनुभव है, इसीलिए वह इतने सहज तरीके से इस काम को अंजाम दे पाई। हालांकि, सांप की प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन महिला का साहस फिलहाल हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह दीदी कितनी बहादुर हैं।
— Pooja dhakad ❤️ (@Poojadhkd) June 7, 2026
इनको थोड़ा सा भी डर नहीं लग रहा है।
यह वास्तव में धुरंधर है। pic.twitter.com/PV9DIEHEo1
टीएमसी में मची बगावत, लॉकेट चटर्जी का तंज- ‘अब सिर्फ लोगो बचा है, मां-माटी-मानुष सब खो दिया’
ट्विशा शर्मा केस: सबूत के साथ खिलवाड़ पर महज 5 हजार का जुर्माना, क्या पुलिस की कार्रवाई काफी है?
कारवां गुजर गया, पर यादें बाकी हैं: शूटिंग के द्रोणाचार्य जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन
आसमान से गिरा लैपटॉप: बीच सड़क पर बिखरे टुकड़े, वीडियो देख दंग रह गए लोग
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले से दिल्ली नाराज: अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, 40 मिनट तक चली कड़क बैठक
फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होते ही मीम की आई बाढ़, मार्क जुकरबर्ग निशाने पर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: भव्य आगाज के दावों की खुली पोल, खाली स्टेडियम और सड़कों पर हंगामे से फीका पड़ा पहला दिन
मनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम फडणवीस सख्त
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI मिशन: गंभीर-गिल की क्या है रणनीति? जानिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
टीएमसी में दो फाड़ की आहट: बागी सांसदों ने ठोका असली पार्टी होने का दावा, सोमवार को स्पीकर से मिलेंगे