उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गिलौला इलाके के बसभरिया पुरैना गांव में एक बेसहारा गाय पिछले 7 दिनों से एक ही खेत के चारों ओर लगातार चक्कर काट रही थी। इस अजीब व्यवहार को देखकर गांव वाले इसे दैवीय चमत्कार मानने लगे।
श्रद्धा में बदली अंधभक्ति लगातार घूमती गाय को देखकर ग्रामीणों का एक वर्ग इसे देवी-देवताओं का प्रभाव समझने लगा। देखते ही देखते वहां पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया। लोग गाय को लाल चादर ओढ़ाकर, फूल-माला पहनाकर और सिंदूर लगाकर पूजा करने लगे। दूर-दराज से लोग उसे देखने और आशीर्वाद लेने पहुंचने लगे।
सिर्फ पानी पी रही थी गाय ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजे से ही गाय ने खेत के चक्कर काटना शुरू किया था। इन 7 दिनों में गाय ने कुछ भी खाया-पिया नहीं, बस कभी-कभार थोड़ा पानी पी लेती थी। अगर कोई उसे वहां से हांकता भी, तो वह फौरन दूसरे खेत में जाकर उसी तरह चक्कर काटने लगती।
डॉक्टरों ने खोला राज हकीकत तब सामने आई जब मामले ने तूल पकड़ा और डॉक्टरों की टीम ने गाय की जांच की। मेडिकल जांच में पता चला कि गाय किसी दैवीय प्रकोप के अधीन नहीं, बल्कि गंभीर रूप से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। इसी बीमारी के कारण वह अपनी सुध-बुध खो चुकी थी और लगातार एक ही दिशा में गोल-गोल घूम रही थी।
इलाज के बाद सामान्य हुई गाय डॉक्टरों ने गाय को तुरंत जरूरी इंजेक्शन दिए और इलाज शुरू किया। इलाज के बाद गाय की स्थिति में सुधार आया और वह अब सामान्य व्यवहार कर रही है। वह अब चारा भी खा रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसी भी असामान्य व्यवहार को चमत्कार समझने के बजाय वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना कितना जरूरी है।
बिजनौर में भी दोहराया गया था ऐसा ही वाक्या यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले बिजनौर के नगीना में भी एक कुत्ता हनुमान मंदिर में मूर्ति के चारों ओर गोल-गोल घूम रहा था। वहां भी लोगों ने उसे भैरो बाबा का अवतार मानकर पूजा शुरू कर दी थी। हालांकि, बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की थी कि वह कुत्ता भी दिमागी बीमारी और कमजोरी के कारण ऐसा कर रहा था, जिसे बाद में सही इलाज से ठीक कर दिया गया।
*उत्तर प्रदेश जिला श्रावस्ती, में एक गाय 5 दिन से एक ही खेत के चक्कर लगा रही थी, तो कुछ लोगों ने इसे चमत्कार मान लिया
— RamRajVerma (@0Ramrajverma) June 11, 2026
कई लोग वहां पूजा पाठ करने भी पंहुच गए और गाय को चादर और माला पहना दिया
लेकिन डॉक्टर ने बताया कि गाय को बीमारी थी, इसलिए वह ऐसा कर रही थी
इलाज और इंजेक्शन देने… pic.twitter.com/vhFx4xNHBx
पेट्रोल-डीजल से मुक्ति की ओर यूपी: नोएडा के लिए दौड़ी ग्रीन हाइड्रोजन बसें
ट्रेन लेट हुई तो यात्री को भरना पड़ा जुर्माना, रेलवे पर भड़के लोग—क्या नियमों का पालन सिर्फ जनता करेगी?
सुप्रीम कोर्ट का वो बड़ा फैसला: मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदों पर क्यों फिरा पानी?
गवर्नर का धमाका: मनोज बाजपेयी की अदाकारी देख दर्शकों ने कहा- देसी धुरंधर
डर, प्रलोभन या एजेंसी का दबाव : टीएमसी में मची खलबली पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
क्रिकेट का एक युग समाप्त: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
टीएमसी में मची भगदड़: ममता बनर्जी के अकेलेपन पर बीजेपी का तीखा हमला
खाड़ी में भारतीय नाविकों वाला जहाज निशाना, अमेरिका ने ईरानी तेल ढुलाई का लगाया आरोप
मनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम फडणवीस सख्त
ऐसा लगता है, वो अभी दरवाजा खोलकर आएगा... , अहमदाबाद प्लेन क्रैश के एक साल बाद भी नहीं भरा अपनों का घाव