पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर की कलह अब खुलकर सड़क पर आ गई है। पार्टी की आंतरिक उठापटक ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी नेतृत्व को सीधा अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद निलंबित नेता रिजू दत्ता के तीखे बयानों ने आग में घी डालने का काम किया है।
युवराज का अब चक्की पीसने का समय आया निलंबित टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने अभिषेक बनर्जी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, युवराज का अब चक्की पीसने का समय आ गया है। दत्ता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने धृतराष्ट्र की तरह अपनी आंखें मूंद ली थीं और एक ऐसे व्यक्ति को राजनीति में स्थापित करने के लिए पूरे संगठन को दांव पर लगा दिया, जो पार्षद बनने के भी योग्य नहीं है।
अकेले अभिषेक ने पार्टी का किया सर्वनाश रिजू दत्ता का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने वर्षों तक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों और विधायकों का अपमान किया और प्रवक्ताओं को गुलाम समझकर बर्ताव किया। उन्होंने दावा किया कि कोयला तस्करी, शिक्षक भर्ती घोटाला और अब CID द्वारा फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक की घेराबंदी यह साबित करती है कि पार्टी का पतन सिर्फ एक व्यक्ति के कारण हुआ है। दत्ता के अनुसार, ममता बनर्जी ने अपने खून-पसीने से बनाई गई पार्टी की प्रतिष्ठा को इसी एक व्यक्ति की जिद के कारण मिट्टी में मिलते हुए देखा है।
कल्याण बनर्जी का दो-टूक ऐलान सांसद और दिग्गज वकील कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी के सामने दो विकल्प रख दिए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अब अभिषेक बनर्जी का कोई केस नहीं लड़ेंगे। कल्याण बनर्जी ने कहा, मैंने 45 साल वकालत में बिताए हैं। मैं किसी ऐसे व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता, जो मेरे सामने जूनियर रहा हो। अभिषेक बनर्जी का घमंडी रवैया ही पार्टी की हार और मौजूदा संकट का मुख्य कारण है।
ममता के सामने अभिषेक या पार्टी का संकट कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उन्हें चुनना होगा कि वे अभिषेक के साथ रहना चाहती हैं या अनुभवी सहयोगियों के साथ। उन्होंने कहा कि यदि ममता अभिषेक पर निर्भर बनी रहती हैं, तो वे खुद को पार्टी से अलग कर लेंगे। वरिष्ठ नेताओं की इस बगावत ने ममता बनर्जी के सामने एक ऐसा राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है, जिससे पार पाना उनके लिए अब किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | On TMC MP Kalyan Banerjee s withdrawal from representing Abhishek Banerjee in the alleged forged-signature case, Suspended TMC leader, Riju Dutta, says, Yuvraj ka ab chakki peesne ka time aa gaya hai. (Time has come for Yuvraj to grind the… https://t.co/MUOk55OvDb pic.twitter.com/7TuIzdaV56
— ANI (@ANI) June 11, 2026
TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी पर साधा निशाना
MRP से ज्यादा पैसे मांग रहा दुकानदार? चुप न बैठें, जानिए शिकायत करने का सटीक तरीका
कॉमेडी शो का विवाद गहराया: दो भारतीय क्रिकेटरों के साथ जुड़ा नाम, वायरल चैट्स से मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का बदला अंदाज़: IPL के सिक्सर किंग ने वनडे में क्यों छोड़ी छक्कों की राह?
आरजेडी में हॉर्लिक्स पॉलिटिक्स : बीमार शिवचंद्र राम से मिलने पहुंचे भाई वीरेंद्र, बोले- हमारे मनेर में यही परंपरा है
शून्य पर तीन विकेट, फिर बरपा लोअर ऑर्डर का कहर: ऑस्ट्रेलिया ने ताजा की 20 साल पुरानी यादें
पापा, मेरी उम्र भी आपको लग जाए : लालू यादव के जन्मदिन पर बच्चों का छलका प्यार
इतिहास याद रखेगा पीएम ने कभी सच नहीं बोला : उदित राज का मोदी सरकार पर तीखा हमला
ब्रिटेन-आयरलैंड में भड़की हिंसा: प्रवासी द्वारा चाकूबाजी के बाद सड़कों पर उतरे लोग, एलन मस्क ने किया समर्थन
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: बिना वोटिंग जीते बीजेपी के तीनों उम्मीदवार, कानूनी पचड़ों में फंसी कांग्रेस