स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे इन दिनों अपनी एक पुरानी वायरल क्लिप को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इसी बीच, उनकी एक और क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी दिखाई दे रहे हैं।
वैभव ने शो से पहले की थी खास गुजारिश वायरल वीडियो में प्रणीत मोरे बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी उनके फैन हैं और वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उन्होंने शो में आने की इजाजत मांगी थी। इस पर मजाकिया लहजे में वैभव ने प्रणीत से कहा, भैया, मैं आपके शो में आ तो जाऊं, लेकिन आप मेरी क्लास मत लेना। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद दर्शक ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए।
इंग्लैंड के खिलाफ पारी पर किया मजाक शो के दौरान प्रणीत ने वैभव की शानदार अंडर-19 परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने महज 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक बिहारी सब पर भारी पड़ गया। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का एक मैनेजर भी वैभव के साथ मौजूद था, जिसे फैंस उनके करियर के लिए एक अच्छा संकेत मान रहे हैं।
बाबर आजम पर साधा निशाना कॉम्प्लान के विज्ञापन को लेकर भी प्रणीत ने चुटकी ली। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पर तंज कसते हुए कहा कि कॉम्प्लान पीने से हाइट तो बढ़ गई, लेकिन स्ट्राइक रेट पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रणीत का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
विवादों में कैसे घिरे प्रणीत? बता दें कि प्रणीत मोरे एक अन्य वीडियो को लेकर विवादों में हैं, जिसमें एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। प्रणीत का उस विवादित बयान पर हंसना लोगों को नागवार गुजरा। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई और मामला तूल पकड़ गया।
माफी के बाद भी थम नहीं रहा बवाल विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत ने माफी मांगते हुए वह वीडियो हटा दिया था। हालांकि, ट्रोलिंग का सिलसिला नहीं थमा। बढ़ते दबाव के चलते प्रणीत ने करीब 38 लाख फॉलोअर्स वाला अपना मुख्य इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। इसके बावजूद इंटरनेट पर कॉमेडी की सीमाओं को लेकर बहस जारी है।
The way Vaibhav Suryavanshi said to Pranit More, Bhaiya, main aapke show mein aa jaun, par aap meri class mat lena, before appearing on his show. 👀
— Sonu (@Cricket_live247) June 11, 2026
The good thing is that an RR manager was with him the whole time. That s good for Suryavanshi. pic.twitter.com/4bpkEwIfM5
मेरठ के स्विमिंग पूल से हर महीने 22.5 लाख की कमाई? वायरल दावे ने मचाया हड़कंप
फीफा वर्ल्ड कप 2026: प्राइज मनी से लेकर मैचों के लाइव टेलीकास्ट तक, जानिए इस महाकुंभ की हर छोटी-बड़ी बात
पतंजलि बन्धानी हींग: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना; हर रसोई की पहली पसंद
लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन: बेटों के भावुक संदेश और पटना में सद्भावना दिवस का उत्साह
8,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ टेक्नो का नया धमाका, जानें क्या है खास
वैभव सूर्यवंशी का बदला अंदाज़: IPL के सिक्सर किंग ने वनडे में क्यों छोड़ी छक्कों की राह?
आधी रात को केक, भावुक पोस्ट और सियासी हलचल: लालू यादव ने परिवार संग मनाया जन्मदिन
एमपी राज्यसभा: बीजेपी की क्लीन स्वीप, तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत; कांग्रेस के तेवर तल्ख
POK का अलग राष्ट्रपति-PM और झंडा क्यों है? पाकिस्तान के इस खौफनाक छल का सच
AI का कहर: भारत में अपना कारोबार बंद कर अमेरिका भागी ये बड़ी कंपनी, 250 लोगों की गई नौकरी