मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की बेटी प्रिया मालवीय ने आसमान की ऊंचाइयों को छूकर एक मिसाल पेश की है। प्रिया ने भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। वे छिंदवाड़ा की पहली बेटी हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
एएफसीएटी में शानदार प्रदर्शन प्रिया ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 113वीं रैंक हासिल की। लिखित परीक्षा के बाद उन्होंने एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल प्रक्रिया को भी सफलतापूर्वक पूरा किया और अंततः मेरिट सूची में अपनी जगह पक्की की।
वर्दी का जुनून और पुलिस परिवार का बैकग्राउंड प्रिया के पिता रवि मालवीय कोतवाली में एएसआई (ASI) के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से ही पिता को खाकी वर्दी में देश की सेवा करते देख, प्रिया के मन में भी सेना में जाने का जज्बा पैदा हुआ। उनके पिता के लिए यह पल जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण है, उन्होंने कहा कि— बेटी ने मेरा जीवन सार्थक कर दिया।
इंजीनियरिंग से उड़ान तक का सफर प्रिया ने अपनी पढ़ाई गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में पूरी की है। इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से वायुसेना में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कोई महंगी कोचिंग लेने के बजाय ऑनलाइन संसाधनों और सही रणनीति के साथ घर पर ही तैयारी की।
क्या है प्रिया का संदेश? सफलता के बाद प्रिया ने अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा, हर बेटी को अपने सपनों को चुनने का पूरा अधिकार है। यदि आपमें आत्मविश्वास है और आप सही दिशा में मेहनत करती हैं, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है।
अगला पड़ाव: हैदराबाद में ट्रेनिंग चयनित होने के बाद प्रिया अब अपनी अगली यात्रा के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही हैदराबाद में भारतीय वायुसेना की कड़ी ट्रेनिंग शुरू करेंगी। यह प्रशिक्षण उनके करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय होगा, जो उन्हें देश की रक्षा और वायुसेना की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करेगा।
प्रिया मालवीय की यह कहानी उन सभी युवाओं के लिए एक उदाहरण है जो छोटे शहरों में रहकर भी बड़े सपनों को पूरा करने का दम रखते हैं।
*Chhindwara, Madhya Pradesh: Priya Malviya who got selected as a Flying Officer in the Indian Air Force says, This has been a truly wonderful and golden experience for me....I want not just myself, but all daughters to move forward, have confidence in themselves, become… pic.twitter.com/pFVlRIjdXS
— IANS (@ians_india) June 11, 2026
JEE Advanced मार्किंग पर उठा सवाल: क्या सच में एक पेपर में 3 और दूसरे में 100 नंबर आए? IIT रुड़की ने तोड़ी चुप्पी
मणिपुर: अगवा किए गए 6 नगाओं के शव मिलने के बाद भड़का आक्रोश, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले
आसमान में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की हुंकार, पहले मेड इन इंडिया C-295 सैन्य विमान ने भरी सफल उड़ान
NEET विवाद: सुधार की ओर बढ़ते कदम, अब चीन और अमेरिका के परीक्षा मॉडल पर टिकी नजरें
955 करोड़ का विदेशी खेल: अमेरिका में भारतीय मूल के फाइनेंसर को 30 साल की जेल का खतरा
सोशल मीडिया पर 370 रुपये बिरयानी विवाद: कौन हैं कॉमेडियन प्रणित मोरे, जिन्हें मिल रही कड़ी आलोचना?
3 महीने की डेडलाइन! PNG कनेक्शन नहीं लिया तो बंद हो सकती है LPG सप्लाई
गोंडा में काल बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो: पैदल यात्रियों को कुचला, 4 की मौत
ओमान तट पर हमला: दो भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि, एक की तलाश जारी
नहाने का असली मजा यहीं है... कहते हुए कूदा, वीडियो के जुनून ने ली युवक की जान