भारत की सैन्य शक्ति और स्वदेशी एयरोस्पेस विनिर्माण के इतिहास में बुधवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। भारतीय वायुसेना (IAF) के बेड़े को महा-शक्तिशाली बनाने के लिए गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा-एयरबस फाइनल असेंबली लाइन (FAL) से निकले पहले मेड इन इंडिया Airbus C-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान पूरी कर ली है।
यह उपलब्धि इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार देश की किसी निजी कंपनी (टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड) ने भारत में पूर्ण सैन्य विमान का निर्माण और असेंबलिंग कर उसे सफलतापूर्वक आसमान में उतारा है। इसने विमानन क्षेत्र में दशकों से चले आ रहे सरकारी एकाधिकार की दीवार को तोड़ दिया है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर एयरबस डिफेंस ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए इसे भारतीय विमानन और रक्षा क्षेत्र का मील का पत्थर बताया है। उन्होंने पुष्टि की कि यह उड़ान इस साल भारतीय वायुसेना को पहला स्वदेशी विमान सौंपने के संकल्प को और पुख्ता करती है। वायुसेना ने भी इसे भारत की बढ़ती एयरोस्पेस क्षमताओं का प्रमाण बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।
यह विमान भारतीय वायुसेना के पुराने हो चुके एवरो-748 (Avro-748) बेड़े की जगह लेगा। इसकी तकनीकी खूबियां इसे दुर्गम सीमाओं के लिए अनिवार्य बनाती हैं:
भारत ने सितंबर 2021 में एयरबस के साथ 56 C-295 विमानों के लिए ₹21,935 करोड़ का समझौता किया था। इस डील के तहत शुरुआती 16 विमान स्पेन से फ्लाई-अवे स्थिति में मिल रहे हैं, जबकि शेष 40 विमानों का निर्माण वडोदरा के इसी प्लांट में हो रहा है।
इस मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके 85% से अधिक स्ट्रक्चरल पार्ट्स का निर्माण भारत के ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSMEs) द्वारा किया जा रहा है, जो देश के भीतर एक मजबूत रक्षा इकोसिस्टम को जन्म दे रहा है।
The first Made in India Airbus C295 military transport aircraft has conducted its first test flight from the Final Assembly Line in Vadodara 🇮🇳, marking a milestone for Indian aviation and defence. This maiden test flight is a crucial step in the aircraft s post production… pic.twitter.com/nPkjpIENkD
— Airbus Defence (@AirbusDefence) June 10, 2026
ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिस्ट-ए क्रिकेट में बने दुनिया के सिरमौर
कौन हैं महेंद्र मखीजानी? ₹830 करोड़ का बैंक फ्रॉड और सेक्स पार्टियों का घिनौना सच
सोशल मीडिया पर 370 रुपये बिरयानी विवाद: कौन हैं कॉमेडियन प्रणित मोरे, जिन्हें मिल रही कड़ी आलोचना?
बैल मरा तो पत्नी बनी हल , लातूर के किसान परिवार की बदहाली देख जागा प्रशासन
78 साल के हुए लालू यादव: आधी रात को राबड़ी आवास में कटा केक, परिवार के साथ मनाया जश्न
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी-रोनाल्डो का आखिरी दांव और एमबापे की चुनौती; जानें कब और किसके खिलाफ उतरेंगे मैदान पर
एक कप, 48 दावेदार: नए कलेवर के साथ कल से शुरू FIFA वर्ल्ड कप, जानें टूर्नामेंट के बारे में A to Z सबकुछ
कुर्सी पर बैठकर ही करने लगे योग, मुरादाबाद के DM राजेंद्र पेंसिया का वीडियो वायरल
370 रुपये की बिरयानी पर भद्दा मजाक : डेट का किस्सा सुनाने वाले शख्स की गई नौकरी
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित PM बने, बताया किसे मानते हैं अपना ईश्वर