इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के जश्न के दौरान स्टोक्स का एक नाइटक्लब के बाहर मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस घटना के बाद अब उनकी कप्तानी पर तलवार लटक गई है।
वीडियो में क्या दिखा? वायरल वीडियो में स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन एक रग्बी प्लेयर टोटोआ औवा के साथ उलझते हुए दिख रहे हैं। नशे में धुत दिख रहे स्टोक्स ने महज एक मिनट के भीतर सामने वाले पर दर्जनों मुक्के बरसाए और एक व्यक्ति को जोरदार नॉकआउट पंच मारकर जमीन पर गिरा दिया। यह घटना रविवार देर रात की है।
ईसीबी की सख्त कार्रवाई के संकेत इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। बोर्ड ने कहा है कि टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है। ईसीबी ने स्पष्ट किया है कि वे मामले से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटा रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए टीम का चयन जांच के परिणामों पर निर्भर करेगा।
कप्तानी से हटेंगे स्टोक्स? रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स के इस व्यवहार के बाद ईसीबी उन्हें कप्तानी से हटाने की पूरी तैयारी कर चुका है। अटकलें यह भी हैं कि दबाव में आकर स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का चौंकाने वाला ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल बोर्ड ने मामले की जानकारी क्रिकेट रेगुलेटर को दे दी है।
पूर्व दिग्गजों का मिला समर्थन विवाद के बीच इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने स्टोक्स का बचाव किया है। उन्होंने कहा, हमें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। स्टोक्स एक ईमानदार इंसान हैं और वे जानते हैं कि उन्होंने सीमा पार की है या नहीं। मैं उनके साथ खड़ा हूं, जब सच्चाई सामने आएगी तो वह खुद सही निर्णय लेंगे।
फिलहाल क्रिकेट जगत में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और फैंस ईसीबी के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। स्टोक्स का यह विवाद उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
Ben Stokes Steps Down as England Test Captain, Likely to Retire from International Cricket. 👀
— Kartik🤠 (@pkartik600) June 9, 2026
Ben Stokes and Gus Atkinson were involved in a nightclub altercation with a rugby player. Following an investigation by the ECB, Stokes was reportedly found guilty of breaching team… pic.twitter.com/9GqwD0ti7K
सेजल पवार विवाद: शवों पर अभद्र टिप्पणी के बाद अब क्रिकेटर्स से जुड़ा नाम, वायरल चैट्स ने बढ़ाई मुश्किलें
पटना के मसौढ़ी में खाकी पर हमला: मुठभेड़ में थाना प्रभारी और ASI घायल, इलाके में दहशत
अमेजन पर महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के अपमान का आरोप, कानूनी नोटिस के बाद मचा बवाल
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
ग्रैंड स्लैम से गवर्नेंस तक: राजनीति के डबल्स पार्टनर बने लिएंडर पेस, जानें क्या है उनका स्पोर्ट्स विजन
कान खोलकर सुन लें, कोई थाना-अदालत नहीं बचेगा : बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ खुली बगावत
चीन में अजीबोगरीब नजारा: सड़क पर भीख मांगता दिखा रोबोट, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होते ही मीम की आई बाढ़, मार्क जुकरबर्ग निशाने पर
आसमान से गिरा लैपटॉप: बीच सड़क पर बिखरे टुकड़े, वीडियो देख दंग रह गए लोग
क्या साइबर वॉर के खौफ में है अमेरिका? रातों-रात भारतीयों समेत पूरी दुनिया के लिए बंद हुआ एडवांस्ड AI!