नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधियों और हल्की बूंदाबांदी ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मामूली राहत दी है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि शहर के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60-80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच शाम को चली तेज हवाओं ने भारी नुकसान पहुंचाया है। मथुरा में आंधी के कारण एक मकान का छज्जा गिरने से 8 लोग घायल हो गए, वहीं इटावा में भी बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर है। प्रदेश के 36 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि 17 जिलों में अभी भी लू (Heatwave) का प्रकोप जारी है। बांदा, प्रयागराज, मेरठ और झांसी में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।
राजस्थान के लिए राहत की खबर तुरंत नहीं है। मंगलवार को श्रीगंगानगर 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बीकानेर और जोधपुर डिवीज़न में लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, 11 जून से राज्य के बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब उत्तरी बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक सक्रिय हो गया है। IMD के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में मानसून के मध्य और पश्चिमी भारत की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी जैसे जिलों में 13 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। देश के अन्य हिस्सों में लोग मानसून के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
*#WATCH | Delhi witnesses a sudden change in the weather as rain lashes parts of the national capital.
— ANI (@ANI) June 9, 2026
Visuals from RK Puram area. pic.twitter.com/NVXvV5gnCX
समंदर का नया बाहुबली : भारतीय नौसेना की ताकत बना INS महेंद्रगिरी, दुश्मन के लिए काल
विंबलडन के रॉयल बॉक्स में शुभमन गिल का जलवा, बने यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में दफन हैं पाकिस्तानी आतंकी: हिजबुल कमांडर का सनसनीखेज कबूलनामा
IND vs ENG: पांचवें टी-20 में समय का बड़ा बदलाव, क्या सम्मान बचा पाएगी टीम इंडिया?
4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर कब आएगा? मेकर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा
लॉर्ड्स में गर्जीं भारतीय शेरनियां: पहली पारी में 285 पर सिमटी टीम इंडिया, मंधाना-हरमनप्रीत और दीप्ति का जलवा
मंदिरों का खजाना: करोड़ों का चढ़ावा कहां जाता है और कौन रखता है इसकी देखरेख का जिम्मा?
आजादी का जश्न बना मातम: बहामास में विमान क्रैश, 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत
दीपिका पादुकोण ने साझा किया प्रेग्नेंसी का दर्द , तीसरे ट्राइमेस्टर की चुनौतियों पर यूं किया रिएक्ट
न्यूजीलैंड के PM ने याद किया 90 के दशक का भारत, बोले- तब मजदूर सिक्कों में पाते थे सैलरी, अब भारत बदल चुका है