प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल भारत के राजनीतिक इतिहास में एक नया मील का पत्थर छूने जा रहा है। 10 जून 2026 को पीएम मोदी लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे।
राउत का सवाल: लंबे कार्यकाल से देश को क्या मिला? इस उपलब्धि के जश्न पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उनके लंबे कार्यकाल से देश को कोई वास्तविक लाभ हुआ है? राउत ने कहा कि नेहरू से महज एक दिन ज्यादा प्रधानमंत्री रहने से कोई बड़ा बदलाव नहीं आता। उन्होंने सवाल किया, पंडित नेहरू ने देश की नींव रखी, तभी आज भारत इस मुकाम पर है। आपने इन वर्षों में क्या किया?
लोकतंत्र और संस्थाओं पर हमला संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि नेहरू और मोदी की तुलना करना ही असंभव है। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया और संस्थाओं का निर्माण किया, जबकि मोदी ने उन संस्थाओं को खत्म करने का काम किया है।
75 साल वाली बात पर मोदी खामोश राउत ने पीएम मोदी द्वारा पूर्व में किए गए वादों की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि मोदी ने स्वयं कहा था कि 75 वर्ष की आयु होने पर वह पद का त्याग कर देंगे, लेकिन अब वे अपने इस वादे से मुकर गए हैं। राउत के अनुसार, उम्र और समय तो हर किसी का बढ़ता है, लेकिन पद पर बने रहने की जिद राष्ट्रहित से बड़ी नहीं होनी चाहिए।
इतिहास की नजर में कौन रहेगा याद? शिवसेना सांसद ने जोर देकर कहा कि नेहरू, महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और दुनिया उन्हें कभी नहीं भूलेगी। वहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग नेहरू को हमेशा याद रखेंगे, लेकिन मोदी को आने वाले समय में भुला दिया जाएगा।
बीजेपी जहां इस आंकड़े को अपनी बड़ी जीत के तौर पर देख रही है, वहीं विपक्ष ने इसे लोकतंत्र के ह्रास का मुद्दा बनाकर सियासी पारा और बढ़ा दिया है।
VIDEO | Thane: As PM Modi is set to surpass Jawaharlal Nehru to become India s longest-serving elected Prime Minister, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, Nehru elevated democracy; meanwhile, Modi has destroyed the democracy. Nehru and Modi cannot be compared. People will… pic.twitter.com/YERrJE9gcf
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
15 करोड़ लेकर पार्टी छोड़ने वालों पर क्या फूलों की बारिश करें? बागी सांसदों पर संजय राउत का विवादित पलटवार
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, क्या 15 साल के स्टार पर गिर गाज?
वैभव सूर्यवंशी के लिए करो या मरो की जंग: अफगानिस्तान के खिलाफ इस दिन होगा फैसला, नोट कर लीजिए टाइम
तबेले में चल रही थी अचार की सड़ी फैक्ट्री: पूर्व ASI का खेल, 3400 किलो माल हुआ नष्ट
G7 समिट के पर्दे के पीछे: ट्रंप की साइकिल से लेकर मोदी-मेलोनी की इंस्टाग्राम गपशप तक
महाराष्ट्र में महा-उठापटक : उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 सांसदों ने खोला बगावत का मोर्चा
एम्बाप्पे का ऐतिहासिक धमाका: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से रौंदा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
झारखंड: गोड्डा में शुरू होगी नमो एम्बुलेंस सेवा , मरीजों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
पद बदल गया है, इंसान नहीं : मुख्यमंत्री विजय से मिलकर भावुक हुए विशाल, डार्लिंग कहकर दी बधाई
बस में मुफ्त सफर का जश्न पड़ा भारी: मंत्री पर गिरी गर्म खीर, वीडियो वायरल