पंजाब के संगरूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बग्गूआना बस्ती में एक महिला को उसके पति ने चार साल तक घर के एक कमरे में कैद करके रखा था। इस दौरान महिला और उसके 2 महीने के मासूम बच्चे के साथ जो हुआ, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है।
रोशनदान से गूंजीं चीखें महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसका पति उसे न तो खाना देता था और न ही बाहर निकलने की इजाजत थी। भूख और प्रताड़ना से बेहाल महिला ने हार मानकर घर के रोशनदान के जरिए पड़ोसियों को मदद के लिए पुकारा। पड़ोसियों ने उसकी चीखें सुनीं, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाया और फौरन पुलिस को सूचना दी।
नशे का आदी है हैवान पति आरोपी पति का नाम जॉनी बताया जा रहा है, जो नशे का आदी है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे छोटी-छोटी बातों पर बेरहमी से पीटता था। 10 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था और फिर से अपनी पत्नी पर अत्याचार करने लगा।
ताला तोड़कर बचाई जान सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घर का ताला तोड़कर महिला और उसके 2 महीने के मासूम बच्चे को बाहर निकाला गया। महिला की हालत बेहद दयनीय थी। उसने पुलिस के सामने साफ कर दिया है कि अब वह अपने पति के साथ एक पल भी नहीं रहना चाहती।
कानूनी शिकंजे में आरोपी वार्ड पार्षद और पड़ोसियों ने गवाही दी है कि पिछले 4 साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल, पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को उनके मायके भेज दिया है। वहीं, आरोपी जॉनी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
*Trapped for 4 Years: Punjab Woman Rescued with 2-Month-Old Baby
— زماں (@Delhiite_) June 7, 2026
📍 Sangrur, Punjab
A woman was allegedly imprisoned, beaten & starved by her drug addict husband for 4 years... rescued only after neighbors heard her cries through Ventilator. She was found with her 2-month-old… pic.twitter.com/qOTs5PSOPf
FIR के 24 घंटे बाद भी लापता खान सर: पुलिस की दबिश नाकाम, कोचिंग में जारी है पढ़ाई
रसोई का बजट हुआ बेहाल: एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस और सपा ने सरकार को घेरा
डेब्यू टेस्ट में ही छाए मानव सुथार: फाइव विकेट हॉल लेकर रचा इतिहास, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल
मेरा बेटा उनके पैर की धूल भी नहीं - वैभव सूर्यवंशी के पिता ने दिग्गजों से तुलना पर क्यों कही यह बड़ी बात?
खान सर की गिरफ्तारी पर आर-पार: वरुण ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, बढ़ीं मुश्किलें
हिटलर से प्रेरित है मेरी HYDRAA : तेलंगाना CM के विवादित बोल पर मचा बवाल
मानसून की दोहरी चाल: दक्षिण-पूर्व में झमाझम बारिश, उत्तर भारत में फिर भीषण गर्मी का सितम
आगे बढ़ने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे : खान सर पर सगे चाचा और ग्रामीणों का बड़ा खुलासा
इजरायल-ईरान में छिड़ा खूनी संघर्ष: भारत ने अपने नागरिकों को दी ‘तुरंत देश छोड़ने’ की चेतावनी
पेड़ पर बैठा तेंदुआ और सामने डूबता सूरज: वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल