साउथ सिनेमा का दबदबा बॉलीवुड पर हमेशा से रहा है, लेकिन हालिया बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। 5 जून को रिलीज हुई मलयालम फिल्म मॉलीवुड टाइम्स ने बिना किसी ट्रेलर और बड़े स्टारडम के वह कर दिखाया, जिसके लिए बड़ी फिल्मों को हफ्तों मशक्कत करनी पड़ती है। इस फिल्म ने महज दो दिनों में अपना बजट वसूल कर सबको हैरान कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मॉलीवुड टाइम्स ने पहले दिन 1.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 1.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 3.70 करोड़ रुपये रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट महज 4 करोड़ रुपये है, यानी फिल्म अब सीधे मुनाफे की ओर बढ़ रही है।
अभिनव सुंदर नायक द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी है। कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्म मेकर बनने का सपना देखता है। फिल्म में नसलीन, रोशन शनावास और संगीत प्रताप जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में बेसिल जोसेफ का कैमियो भी दर्शकों के लिए एक सरप्राइज के तौर पर सामने आया है।
इस फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा इसकी मार्केटिंग रणनीति को लेकर है। डायरेक्टर अभिनव सुंदर नायक ने फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि फिल्म का कोई प्री-रिलीज ट्रेलर नहीं आएगा। उन्होंने दर्शकों से अपील की थी कि वे टीजर भी न देखें ताकि फिल्म का अनुभव ताजा रहे। इस मिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता को इतना बढ़ा दिया कि लोग बिना ट्रेलर देखे ही सिनेमाघरों में उमड़ पड़े।
अगर अन्य फिल्मों की तुलना करें, तो राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म पेद्दी (बजट 300-350 करोड़) भले ही वर्ल्डवाइड कमाई कर रही हो, लेकिन बजट और रिटर्न के मामले में मॉलीवुड टाइम्स का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली है। वहीं, वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल स्टारर बंदर जैसी फिल्में अपनी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही हैं, जबकि मॉलीवुड टाइम्स ने कम संसाधनों के साथ भी सफलता का स्वाद चख लिया है।
Defining Mollywood! 🧨
— Sony Music South India (@SonyMusicSouth) May 26, 2026
3 MILLION VIEWS for the gripping #MollywoodTimes teaser 🎬
Watch now ⭐️
➡️ https://t.co/IPi3fX2xo2 pic.twitter.com/Fc9O4kQqjn
संगरूर में खौफनाक कैद: 4 साल तक कमरे में बंद रही पत्नी, रोते-बिलखते मांगी मदद; वीडियो देख दहल गया इलाका
हंसी का सफर थमा: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार, ममूटी बोले- अब तुम सिर्फ मुझे रुला रहे हो
नो विजन, सिर्फ डिवीजन : दिल्ली बैठक से पहले बिखरता दिखा INDIA अलायंस, BJP का जोरदार हमला
भदोही में ट्रैफिक अलर्ट: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिनों तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव
मोहम्मद शमी का तूफानी प्रदर्शन: टी20 लीग में हैट्रिक लेकर आलोचकों का मुंह किया बंद
INDIA गठबंधन की महाबैठक: सोनिया-ममता की गले मिलन वाली तस्वीर से विपक्ष ने भरी हुंकार
IPL डेब्यू से पहले RR नहीं, इस टीम के दीवाने थे सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी; राज से उठा पर्दा
महामना एक्सप्रेस में रूह कंपा देने वाली घटना: चलती ट्रेन से युवक को कूदने पर किया मजबूर
लॉर्ड्स की पिच पर भड़के माइकल वॉन: क्रिकेट का मक्का या गेंदबाजों का कब्रिस्तान?
श्रेयस अय्यर का नया अध्याय: टीम इंडिया की कप्तानी मिलने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी