भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से जुड़े कुछ दिलचस्प और हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षर ने ईशान किशन और ऋषभ पंत की ऐसी आदतों के बारे में बताया, जिनके बारे में जानकर फैंस भी दंग रह गए हैं।
ईशान किशन की सर्च हिस्ट्री से क्यों बचते हैं अक्षर? इंटरव्यू के दौरान जब अक्षर से पूछा गया कि वह किस खिलाड़ी की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री कभी नहीं देखना चाहेंगे, तो उन्होंने बिना किसी देरी के ईशान किशन का नाम लिया।
अक्षर ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, हमारी पसंद और सोच काफी अलग है। ईशान इंग्लिश फिल्में और मजे करने वाली चीजों में रुचि रखते हैं, जबकि मैं देसी तड़का पसंद करने वाला इंसान हूं। अक्षर ने यह भी मजाक में कहा कि ईशान अपने कुत्तों के नाम इतने अजीब रखते हैं कि उन्हें लेना भी मुश्किल है। इतना ही नहीं, अक्षर को कुत्तों से लगाव नहीं है, जबकि ईशान इनके बेहद शौकीन हैं।
ऋषभ पंत: टीम का मीम किंग जो देता है मुसीबत वहीं, ऋषभ पंत को लेकर अक्षर ने एक ऐसी सच्चाई बताई जो काफी मजेदार है। अक्षर के मुताबिक, पंत टीम इंडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर सबसे ज्यादा मीम्स और रील्स शेयर करने वाले खिलाड़ी हैं।
अक्षर ने कहा, पंत बिना सोचे-समझे कुछ भी शेयर कर देते हैं। वह यह नहीं देखते कि कंटेंट सही है या नहीं, या दूसरे को कैसा लगेगा। वह अक्सर ऐसे मीम्स भेजते हैं जिन्हें सब पहले ही देख चुके होते हैं।
ग्रुप में छा जाती है अजीब सी खामोशी अक्षर ने आगे बताया कि पंत की इस आदत से कई बार असहज स्थिति पैदा हो जाती है। जब पंत ग्रुप में कुछ अजीब शेयर करते हैं, तो बाकी खिलाड़ी रिएक्ट नहीं करते और ग्रुप में सन्नाटा पसर जाता है। कई बार खिलाड़ी उन्हें व्यक्तिगत मैसेज करके पोस्ट डिलीट करने के लिए कहते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों की ये मस्ती भरी बातें बताती हैं कि मैदान के बाहर भी उनका तालमेल कितना अनोखा है। फिलहाल, फैंस की नजरें 6 जून से शुरू होने वाले भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया के ये धुरंधर एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे।
🚨 Rapid fire question with Axar Patel 🚨 (Humans of Bombay)
— VIKAS (@Vikas662005) June 5, 2026
Question - One player whose search history you never want to see ? .
Axar Patel - Ishan Kishan .
Question - A player who tries to be innocent but isn t ? .
Axar Patel - Jasprit Bumrah or Shubman Gill .… pic.twitter.com/fvspSovLCu
कांवड़ यात्रा 2026: 1 जुलाई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, दिल्ली सरकार ने कसी कमर
आर्थिक सुनामी के दावे पर बीजेपी का तगड़ा प्रहार: राहुल गांधी को 7.7% जीडीपी ग्रोथ का आईना
सरेआम प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी बेटी, तभी कार से उतरे पिता और फिर...
रूपाली चाकणकर का पत्ता कटा, सुनील तटकरे को मिला ‘इनाम’: रोहित पवार का तंज
स्कूल जाने का देसी जुगाड़ : बकरे की सवारी कर पढ़ने निकला बच्चा, वीडियो देख लोग बोले- पेट्रोल का पक्का इलाज
IND vs AFG: टीम इंडिया का ऐलान, नंबर-3 पर बड़ा दांव; इस बड़े खिलाड़ी को करना होगा इंतजार
दिल्ली बनी कॉकरोच के आगे लाचार: जंतर-मंतर से एयरपोर्ट तक सुरक्षा का अभेद्य घेरा
1 गेंद, 0 रन और 2 विकेट: मैदान पर कदम रखने से पहले ही टाइम आउट हुई बल्लेबाज, बना अनोखा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया में कॉकरोच कांड : 1 लाख विशालकाय तिलचट्टों के साथ पकड़ा गया करोड़ों का अवैध साम्राज्य!
सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाना बड़ा जोखिम? पूर्व चीफ सेलेक्टर ने जताई नाराजगी