नई दिल्ली। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी फैलाने वाले 15 वर्षीय वंडर किड वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका पहुंच चुके हैं। आगामी टैलेंट टीवी कप वनडे ट्राई-सीरीज के लिए जैसे ही इस युवा खिलाड़ी ने श्रीलंका की धरती पर कदम रखा, प्रशंसकों और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच हलचल तेज हो गई है।
श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में हर किसी की नजरें भारत के इस सबसे होनहार युवा बल्लेबाज पर टिकी हैं। वैभव के लिए विदेशी परिस्थितियों में अपनी तकनीक का लोहा मनवाने का यह एक बेहतरीन मंच साबित हो सकता है।
श्रीलंका रवाना होने से पहले वैभव ने आईपीएल 2026 में जो प्रदर्शन किया, उसने सभी को दंग कर दिया। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने विरोधी गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। 16 मैचों में 48.50 की शानदार औसत से रन बनाते हुए, वह पूरे टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे।
वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनका बेखौफ अंदाज है। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में 237.30 के खौफनाक स्ट्राइक रेट से रन कूटे। यह स्ट्राइक रेट टी-20 क्रिकेट के मौजूदा मानकों से कहीं ऊपर है। पावरप्ले हो या डेथ ओवर्स, गेंदबाज उनके सामने लाइन-लेंथ खोजने में संघर्ष करते नजर आए।
टैलेंट टीवी कप की शुरुआत 9 जून 2026 से दांबुला के रंगिरी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ करेगी। इस सीरीज को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों को तराशने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
घरेलू मैदानों पर रनों का अंबार लगाने के बाद, श्रीलंका की टर्निंग पिचों पर खेलना वैभव के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के पास कई मिस्ट्री स्पिनर्स मौजूद हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि यदि वैभव यहां भी अपनी निडर अप्रोच के साथ टिके रहे, तो सीनियर टीम इंडिया में उनका दावा और मजबूत हो जाएगा। फिलहाल, दांबुला में वैभव के बल्ले से निकलने वाली आतिशबाजी का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
इंडिया ए स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।
Teen sensation Vaibhav Suryavanshi has arrived in Dambulla for the Tri-Nation A Team Series featuring Sri Lanka A, India A, and Afghanistan A. #Cricket pic.twitter.com/VidKTpjdLL
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) June 5, 2026
पाकिस्तान की नई चाल: PoK में चुनाव के ऐलान पर भारत सख्त, UN में लताड़
यूपी में मौसम का महा अलर्ट : 70 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, इन जिलों में बरसेगी आफत
कौन हैं अभिजीत दीपके और क्यों इंटरनेट पर छाई है कॉकरोच जनता पार्टी ?
भोपाल: हिंदू नाम बताकर नाबालिग लड़कियों को होटल ले गया मुस्लिम युवक, जेब से मिले कंडोम; रेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
कर्नाटक सरकार में सियासी घमासान: मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, डीके शिवकुमार बोले- सब ठीक कर देंगे
IND vs AFG टेस्ट: क्या आपने नोट किया मैच का समय? कहीं चूक न जाएं शुभमन गिल की कप्तानी का रोमांच!
48 साल का लंबा इंतजार खत्म: संभल में 1978 दंगा पीड़ितों को मिला न्याय, सरकारी जमीन पर फिर बसेगी नई जिंदगी
नन्ही ग्रेस का बड़ा संदेश: सिक्किम की इस बच्ची ने पर्यावरण बचाने का सिखाया पाठ, फिदा हुए मंत्री सिंधिया
अटलपुरम टाउनशिप: सपनों के घर के लिए बचे हैं सिर्फ 9 दिन, आज ही उठाएं मौका
जंग रोकने को तैयार पुतिन, लेकिन अलास्का के सीक्रेट समझौते में आखिर क्या है पेंच?