भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बागसेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर स्थित एसएसजी होटल में मुस्लिम युवक मोहम्मद सैफ को दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने होटल में अपनी पहचान छिपाने के लिए हिंदू नाम का इस्तेमाल किया था।
बजरंग दल ने रंगेहाथ पकड़ा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि नाबालिग लड़कियों को एक मुस्लिम युवक के साथ होटल ले जाया गया है। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से 5 से 7 कंडोम के पैकेट बरामद हुए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
पीड़िताओं ने बयां की खौफनाक दास्तान पुलिस पूछताछ में दोनों नाबालिग लड़कियों ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। लड़कियों का कहना है कि सैफ और उसके दोस्तों (अंशित और वासिद) ने उन्हें घूमने के बहाने बुलाया, बीयर पिलाई और डरा-धमकाकर होटल ले गए।
पीड़िता के अनुसार, होटल के कमरे में आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया, तो सैफ ने बेहद आपत्तिजनक बात कही— जो वह (अंशित) कर रहा है, उसे करने दो।
धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा था दबाव लड़कियों ने आरोप लगाया कि सैफ पहले भी उन्हें डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बना चुका है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और बुरका पहनने का दबाव डालता था। दोस्त वासिद पर भी शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं।
पुलिस की कड़ी कार्रवाई पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोहम्मद सैफ और उसके सहयोगी अंशित को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश है।
*राज्य: मध्य प्रदेश जिला भोपाल
— Uday B Singh (@Uday_B_Singh) June 4, 2026
मोहम्मद सैफ भोपाल के एक होटल के कमरे में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ पकड़ा गया। उसने होटल में एक फर्जी हिंदू नाम का उपयोग करके चेक-इन किया था।
और मोहम्मद सैफ के पास से कंडोम के पाँच पैकेट बरामद किए गए।
सावधान हो जो हिंदू बालिकाओ ऐसे होता है लव… pic.twitter.com/yKY3MH9z8n
फिर भिड़ेंगे चिर-प्रतिद्वंद्वी: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर: देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
लॉर्ड्स की दहाड़: ओली रॉबिन्सन की शानदार वापसी पर भावुक हुईं पत्नी, कहा- गर्व से भर आईं आंखें
तमिलनाडु BJP में मची भगदड़: सुमति वेंकटेश ने छोड़ी पार्टी, अन्नामलाई के बाद एक और बड़ा झटका
IND vs AFG: नंबर 3 का रहस्य खत्म, गौतम गंभीर ने चुनी नई रणनीति, किसका कटेगा पत्ता?
दमन को मिली नई उड़ान: पीएम मोदी ने किया नमो एयरपोर्ट और अस्पताल का उद्घाटन
गाजियाबाद में अपना आशियाना या बिजनेस शुरू करने का मौका: GDA की मेगा नीलामी शुरू
रिकॉर्ड कीजिए, तिरंगा लाइए : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का महा-प्रोटेस्ट, जानें क्या है 6 जून का प्लान
आईपीएल का नया मिस्ट्री बॉय: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने वाले माधव तिवारी का लक्ष्य, 15 साल तक देश के लिए खेलना है
पटना में कोचिंग का वर्चस्व युद्ध : खान सर के संस्थान पर पथराव और फायरिंग, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी