पटना की शिक्षा नगरी में कोचिंग संस्थानों के बीच चल रही आपसी जंग अब हिंसक रूप ले चुकी है। हाल ही में मशहूर शिक्षक खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) संस्थान पर हुआ हमला इस बात का सबूत है कि कोचिंग माफियाओं का वर्चस्व अब सड़कों पर उतर आया है।
क्या है मामला? 2 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर अचानक कुछ उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। संस्थान पर न केवल पथराव किया गया, बल्कि जमकर तोड़फोड़ भी की गई। इस घटना ने पूरे पटना में हड़कंप मचा दिया है।
हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो हाथ लगा है, जिसमें संस्थान के बाहर कुछ लोग सरेआम हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि की और आरोपियों की पहचान शुरू की।
दो गार्ड गिरफ्तार, हथियार जब्त पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से वे हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल हवाई फायरिंग में किया गया था। इन हथियारों को अब फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेजा जा रहा है। मामले में कदमकुआं थाने में कांड संख्या 410/26 दर्ज किया गया है।
छात्रों के लिए पटना पुलिस की बड़ी एडवाइजरी नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्रों और आम जनता को आगाह किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र किसी भी कोचिंग संस्थान की आपसी प्रतिस्पर्धा या किसी के बहकावे में न आएं।
पुलिस की ओर से साफ शब्दों में चेतावनी दी गई है कि शहर में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन कोई समझौता नहीं करेगा। जो भी कानून को हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश को बेनकाब करने के लिए मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
*दिनांक 02.06.2026 की रात्रि में कदमकुआँ थानांतर्गत स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग संस्थान में पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना कारित की गई थी।
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) June 5, 2026
उक्त संबंध में कदमकुआँ थाना कांड सं०-410/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
अग्रतर अनुसंधान के क्रम में एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें… pic.twitter.com/h5F9rqJXf1
15 लाख फॉलोअर्स वाले मशहूर डॉगी चुटौ की दर्दनाक मौत: पहले चोरी हुआ, फिर रेस्टोरेंट में पकाकर खा गए!
48 साल का लंबा इंतजार खत्म: संभल में 1978 दंगा पीड़ितों को मिला न्याय, सरकारी जमीन पर फिर बसेगी नई जिंदगी
बंदर बनकर बरसे बॉबी देओल: अनुराग कश्यप की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में मचाया तहलका
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में किसका चलता है बल्ला? ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज
बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने पवन सिंह समेत इन दिग्गजों पर लगाया दांव, जेडीयू ने भी बिछाई बिसात
समंदर की गहराई में राहुल गांधी का सीक्रेट मिशन : निकोबार प्रोजेक्ट पर सरकार को घेरा
नैनीताल के नन्हे जादूगर का फैन हुए आनंद महिंद्रा, पढ़ाई से लेकर करियर तक उठाने की कही बात
MLC उम्मीदवार बनने पर गदगद हुए पावर स्टार पवन सिंह, बोले- जनसेवा ही मेरा संकल्प
‘पेद्दी’ की बंपर शुरुआत: पहले दिन 100 करोड़ पार, राम चरण की पत्नी उपासना ने यूं मनाया जश्न
IND vs AFG: टीम इंडिया का ऐलान, नंबर-3 पर बड़ा दांव; इस बड़े खिलाड़ी को करना होगा इंतजार