उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय छेड़ दिया। उन्होंने हर घर नल योजना को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष किया।
क्या बोले सीएम योगी? कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम हर घर में नल और जल पहुंचाने का काम तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन समस्या यह है कि कहीं कोई टोटी ही चोरी कर ले रहा है, तो कहीं कोई उसे खुला छोड़ दे रहा है।
इस बात को कहते हुए मुख्यमंत्री के चेहरे पर एक मंद मुस्कान थी। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बयान को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर लगे पुराने टोटी चोरी के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है।
पर्यावरण की उपेक्षा का खामियाजा भुगत रही मानवता इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व बैंक समर्थित उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की शुरुआत करना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की अनदेखी की कीमत आज पूरी मानवता चुका रही है। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है और वन है तो जीवन है, लेकिन हमने पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया है।
मौसम चक्र में बदलाव बनी चुनौती योगी ने चिंता जताते हुए कहा कि आज से 25 साल पहले के मुकाबले मौसम चक्र में एक से डेढ़ महीने का बड़ा अंतर आ गया है। उन्होंने कहा कि मौसम में आ रहे इस बदलाव का सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ेगा। यदि समय पर बारिश नहीं होगी या अतिवृष्टि होगी, तो खाद्यान्न का संकट खड़ा हो सकता है। इसे उन्होंने एक बड़ी चेतावनी बताया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के लोगो का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाना होगा।
लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जो उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
*लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोले सीएम -
— Anamika Singh kaali (@Anamika4S) June 5, 2026
हमने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया तो कोई टोटी चोरी कर ले रहा है … pic.twitter.com/K72ycuR2jU
भारत में अवैध घुसपैठियों की घर वापसी का क्या है पूरा प्रोसेस? विदेश मंत्रालय ने खोला राज
शादी के स्टेज पर दूल्हे के पैर छूकर स्टंट करने लगा मेहमान, वीडियो देख लोग बोले- मानसिक बीमार है
चलती ट्रेन की खिड़की से लटका विशाल लोहे का बक्सा, जान जोखिम में डाल रहे यात्री; रेलवे ने लिया संज्ञान
नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड ध्वस्त: श्रीलंका के रमेश पाथिरागे ने 92.62 मीटर के थ्रो से मचाई सनसनी
मलबे से सुरक्षित निकले अराघची, बताया खामेनेई के दफ्तर पर हमले का खौफनाक मंजर
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 23 साल के युवा खिलाड़ी का हुआ टेस्ट डेब्यू
टोटी चोरी पर सीएम योगी का तंज, बोले- हर घर नल योजना का हाल देख हंसी आ गई
आजमगढ़: कोचिंग जा रही छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, हिम्मत जुटाकर मनचले को सिखाया सबक
गंभीर-गिल का बड़ा दांव! अफगानिस्तान के खिलाफ 23 साल के स्पिन ऑलराउंडर का टेस्ट डेब्यू
गाजीपुर एनकाउंटर पर डिंपल यादव का तीखा प्रहार: जब पुलिस पकड़ सकती थी, तो एनकाउंटर क्यों?