लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ में एक पेड़ मां के नाम महाभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी पर गंभीरता से बात की, लेकिन अपने भाषण के बीच में नल योजना पर ली गई चुटकी चर्चा का विषय बन गई।
क्या बोले सीएम योगी? पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने हर घर नल योजना को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया है। इसी बीच उन्होंने मजाकिया अंदाज में तंज कसा, पता चला कि कहीं कोई टोटी चोरी कर ले जा रहा है, तो कहीं कोई नल खुला छोड़कर जा रहा है।
यह सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। सीएम ने मुस्कुराते हुए इस स्थिति पर कटाक्ष किया और जनता को अपनी जिम्मेदारी याद दिलाई।
जनता से मांगे 5 संकल्प सीएम योगी ने प्रदेश की जनता से पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच मुख्य संकल्प लेने की अपील की:
जनभागीदारी के बिना समाधान असंभव अपने संबोधन में सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि तेजी से बढ़ता प्रदूषण और घटते जंगल आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार चाहे कितनी भी योजनाएं बना ले, लेकिन जब तक जनता सक्रिय भागीदारी नहीं करेगी, पर्यावरण का संरक्षण संभव नहीं है।
सीएम ने कहा, पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी, और अगर प्रकृति सुरक्षित रही, तभी समस्त जीव सृष्टि का अस्तित्व बना रहेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि जनहित की योजनाओं के प्रति नागरिकों को अपनी संपत्ति समझने और जागरूक रहने का भी आग्रह किया।
*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह 5 संकल्प लें... pic.twitter.com/S7YvZQnLtH
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2026
नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड ध्वस्त: श्रीलंका के रमेश पाथिरागे ने 92.62 मीटर के थ्रो से मचाई सनसनी
बिहार में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: 10 जून तक आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
ताज महल बना बंदरों का वॉटर पार्क : भीषण गर्मी में फव्वारे में लगाई डुबकी, वायरल हुआ वीडियो
युवाओं के लिए बंपर मौका! दिल्ली टैलेंट हंट में दिखाएं अपना हुनर, जीतें 2.5 लाख रुपये तक का इनाम
तमिलनाडु भाजपा में भगदड़: अन्नामलाई के साथ कई दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ
15 लाख फॉलोवर वाला मशहूर कुत्ता चोरी कर बनाया गया मीट , चीन में मची खलबली
मलबे से सुरक्षित निकले अराघची, बताया खामेनेई के दफ्तर पर हमले का खौफनाक मंजर
U18 एशिया कप: पाकिस्तान को धूल चटाकर फाइनल में भारत, आशीष के चौकों ने पलटी बाजी
इतिहास रचने वाले प्रग्गनानंद: नॉर्वे चेस में लगा जीत का मदर-मैजिक
जुगाड़ का अजूबा : परात से बनाया ऐसा शावर कि लोग रह गए दंग