महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) में नए आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी तुकाराम मुंढे पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। राज्य में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा गया है।
ताबड़तोड़ कार्रवाई: अब तक 203 छापे तुकाराम मुंढे के कार्यभार संभालने के बाद से ही मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में विभाग ने राज्य भर में 203 जगहों पर छापे मारे हैं। इस दौरान 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वाली 68 दुकानों और होटलों को सील कर दिया गया है।
मिलावट की शिकायत अब सीधे कमिश्नर तक अक्सर आम जनता को यह समझ नहीं आता कि मिलावटी खाने या दवाओं की शिकायत कहां की जाए। अब तुकाराम मुंढे ने इस समस्या को हल करते हुए जनता के लिए सीधे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा शुरू की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
शिकायत करने के लिए अपनाएं ये माध्यम यदि आपको किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह है या आप कहीं प्रतिबंधित पदार्थ बिकते हुए देखते हैं, तो आप तुरंत टोल-फ्री नंबर या ईमेल के जरिए सूचित कर सकते हैं:
धुले में बड़ी कामयाबी अभियान की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विभाग ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई की है। धुले जिले में मुंबई-आगरा हाईवे से गुजर रहे प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों से लदे वाहन को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 18.50 लाख रुपये का माल जब्त किया गया और राजस्थान के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे FDA विभाग में तुकाराम मुंढे का आना एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 25 मई को कार्यभार संभालने के बाद से ही मुंढे ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शी प्रशासन और सुरक्षित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
*अन्नपदार्थांच्या दर्जाबाबत शंका आहे?
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) June 4, 2026
अन्न व औषध प्रशासन विभागाच्या टोल फ्री क्रमांकावर किंवा ई-मेलवर तक्रार नोंदवा…
📞 १८००२२२३६५
✉️ [email protected] #अन्नसुरक्षा #ग्राहकजागृती #भेसळमुक्तअन्न #अन्नगुणवत्ता #जागरूकग्राहक#FoodSafety #FoodQuality #MaharashtraGovernment… pic.twitter.com/gd0ARUPXV7
जेल की सैर का शौक: पत्नी पर तानी बंदूक, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग
खान सर का बड़ा दावा: जिस दिन KGS बंद हुआ, फिर से महंगी हो जाएगी शिक्षा
नॉर्वे चेस में रचा इतिहास: प्रज्ञानंद ने कार्लसन को पछाड़कर जीता खिताब
चलती ट्रेन की खिड़की से लटका विशाल लोहे का बक्सा, जान जोखिम में डाल रहे यात्री; रेलवे ने लिया संज्ञान
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नामांकन वापस लेने पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, दो बागी नेता पार्टी से निष्कासित
फिर भिड़ेंगे चिर-प्रतिद्वंद्वी: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां
कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: जानिए कल के आंदोलन के लिए क्या हैं सख्त नियम
आजमगढ़: कोचिंग जा रही छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, हिम्मत जुटाकर मनचले को सिखाया सबक
नॉर्वे में गूँजा भारत का डंका: प्रज्ञानंद ने वर्ल्ड नंबर-1 को धूल चटाकर रचा इतिहास
शादी के स्टेज पर दूल्हे के पैर छूकर स्टंट करने लगा मेहमान, वीडियो देख लोग बोले- मानसिक बीमार है